18.1 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराजनीतितुर्की के बॉयकाट पर सवाल तो माइक हटाते नजर आए जयराम और...

तुर्की के बॉयकाट पर सवाल तो माइक हटाते नजर आए जयराम और पवन खेड़ा, VIDEO शेयर कर बीजेपी ने कांग्रेस को घेर लिया

Published on

नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पवन खेड़ा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए, इसी दौरान एक सवाल पर वो कुछ भी बोलने से बचते नजर आए। जब उन्हें इस सवाल का कोई जवाब नहीं सूझा तो बस इतना कहकर पल्ला झाड़ लिया कि पार्टी जल्द ही इस सवाल का जवाब देगी। पूरा घटनाक्रम तब सामने आया जब पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्की और अजरबैजान के बहिष्कार को लेकर सवाल किया गया। सवाल सुनकर दोनों नेता एक-दूसरे को माइक पास करते दिखे। बीजेपी ने इस घटनाक्रम का वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया है।

कांग्रेस की चुप्पी पर बीजेपी का पलटवार
बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस घटना का एक वीडियो शेयर किया और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारतीयों की भावनाओं के साथ नहीं चल पा रही है। मालवीय ने यह भी कहा कि कांग्रेस राजनीतिक रूप से खत्म होने और अलग-थलग पड़ने के लायक है। दरअसल, कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे तुर्की और अजरबैजान के बहिष्कार पर सवाल किया गया तो जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने जवाब देने से बचने की कोशिश की। बाद में खेड़ा ने मीडिया से कहा कि पार्टी जल्द ही इस सवाल पर जवाब देगी।

कांग्रेस खुद को… बीजेपी नेता ने सुना दिया
भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे को लपक लिया। अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, ‘देश पाकिस्तान को तुर्की और अजरबैजान के समर्थन से गुस्से में है। इन देशों के साथ व्यापार और पर्यटन के बहिष्कार की मांग बढ़ रही है, और आम नागरिक एकजुटता दिखा रहे हैं। लेकिन कांग्रेस पार्टी खुद को भारतीय लोगों की भावनाओं के साथ नहीं जोड़ पा रही। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि यह जनता से इतनी दूर है कि अपने राजनीतिक अंत और पूरी तरह से अलग-थलग पड़ने के लायक है।’

पवन खेड़ा ने अमित मालवीय की पोस्ट पर किया रिएक्ट
बाद में, जयराम रमेश और पवन खेड़ा ने बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को तुर्की और अजरबैजान पर सरकार का रुख स्पष्ट करना चाहिए, न कि विपक्ष को। पवन खेड़ा ने अमित मालवीय के एक्स पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कहा कि चूंकि यह सवाल बीजेपी के एक पदाधिकारी द्वारा उठाया जा रहा, इसलिए प्रधानमंत्री कार्यालय और एस. जयशंकर को तुरंत स्पष्ट करना चाहिए कि क्या भारत सरकार ने तुर्की के साथ सभी राजनयिक और व्यापारिक संबंध तोड़ दिए हैं। भारत में उनका दूतावास भी बंद कर दिया है।

जयराम रमेश ने भी किया रिएक्ट
पवन खेड़ा ने आगे लिखा कि किसी भी देश के साथ संबंध रखना है या नहीं, इस पर फैसला सरकार को लेना है, विपक्ष को नहीं। विदेश मंत्रालय कृपया इस मुद्दे को स्पष्ट करे। खेड़ा के जवाब को कोट करते हुए, जयराम रमेश ने कहा कि इसी तरह, प्रधानमंत्री कार्यालय और एस जयशंकर को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि मोदी सरकार ने चीन के साथ सामान्य संबंध क्यों बनाए रखे हैं। वो भी ऐसे वक्त में जब चीन लगातार भारतीय क्षेत्र पर अतिक्रमण कर रहा है।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...