21.8 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeराजनीतिभारत ने इतिहास रच दिया... पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को दी...

भारत ने इतिहास रच दिया… पीएम मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई

Published on

नई दिल्ली

NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव जीत गईं हैं। इसके साथ ही वह देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति होंगी। उनकी जीत की घोषणा के साथ ही ओडिशा से लेकर दिल्ली तक जश्न मनाया जा रहा है। उनकी जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने उनको बधाई दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू के आवास पर जाकर उनको बधाई दी। उनकी जीत के बाद किसने क्या कहा पढ़ें-

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने द्रौपदी मुर्मू के भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति होंगी। उन्होंने तीसरे चरण की मतगणना के बाद राष्ट्रपति चुनाव में विजेता बन कर उभरने के लिए 50 प्रतिशत के आंकड़े को पार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि मैं सभी सांसदों और विधायकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन किया है। उनकी रिकॉर्ड जीत हमारे लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पीएम मोदी ने बधाई दी और कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से से ताल्लुक रखने वाली एक आदिवासी समुदाय में जन्मी नेता को राष्ट्रपति निर्वाचित कर भारत ने इतिहास रच दिया है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने द्रौपदी मुर्मू के भारत की राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बुधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि द्रौपदी मुर्मू जी को भारत का 15वां राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई और शुभकामनाएं।

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि हर भारतीय उम्मीद करता है कि 15वें राष्ट्रपति के रूप में वह बिना किसी डर या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी, कहा यह भारतीय लोकतंत्र की ताकत का सबूत है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति चुनाव में विजयी बनने पर द्रौपदी मुर्मू को यह कहते हुए बधाई दी कि यह ओडिशा में हर व्यक्ति के लिए गौरवशाली क्षण है। पटनायक ने कहा कि मुर्मू का सामान्य परिवार से लेकर देश के राष्ट्रपति पद तक पहुंचने का सफर प्रेरणादायी है और वह महिला सशक्तिरण का चमकता उदाहरण हैं।

उन्होंने ट्वीट किया ओडिशा की बेटी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को भारत की 15 वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर बधाई। यह वाकई ओडिशा में हर व्यक्ति के लिए गौरवशाली क्षण है कि वह देश के शीर्षतम पद के लिए निर्वाचित हुई हैं।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...