17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
HomeराजनीतिPM मोदी का उत्तराधिकारी कौन? अमित शाह और योगी के बीच तगड़ी...

PM मोदी का उत्तराधिकारी कौन? अमित शाह और योगी के बीच तगड़ी टक्कर: सर्वे

Published on

नई दिल्ली,

बीजेपी में पीएम नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में लोग गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ को देख रहे हैं. आजतक और सी-वोटर के Mood of the Nation  सर्वे में लोगों से पूछा गया कि बीजेपी में पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तराधिकारी कौन है?, इस सवाल पर अमित शाह को 25 फीसदी, योगी आदित्यनाथ को 24 फीसदी, नितिन गडकरी को 15 फीसदी, राजनाथ सिंह को 9 फीसदी और निर्मला सीतारमण को 4 फीसदी लोगों ने वोट किया.

सर्वे में लोगों से पूछा गया कि सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कौन है? तो 40 फीसदी लोगों ने माना कि योगी आदित्यनाथ सबसे बेहतरीन सीएम हैं. वहीं अरविंद केजरीवाल दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें 22 फीसदी लोगों ने वोट दिया. इसके अलावा ममता बनर्जी को 9 फीसदी, एमके स्टालिन को 5 फीसदी, वाईएसआर और नवीन पटनायक को 4-4 फीसदी वोट मिले हैं.

नितिन गडकरी मोदी के सबसे बेहतरीन मंत्री
मोदी सरकार के सबसे बेहतर मंत्री के सवाल पर सबसे ज्यादा 22.5% लोगों ने नितिन गडकरी को वोट किया. वहीं लोकप्रिय मंत्री की लिस्ट में राजनाथ सिंह दूसरे नंबर पर हैं, उन्हें 20.4% लोगों ने वोट किया है. वहीं 17.2% वोट के साथ अमित शाह तीसरे और 4.7 फीसदी वोट के साथ एस जयशंकर चौथे नंबर और 4.6% वोट के साथ स्मृति ईरानी पांचवें नंबर पर हैं.

मोदी सबसे अच्छे पीएम, नेहरू 5% की पसंद
44 फीसदी लोगों का मानना है कि नरेंद्र मोदी अब तक के सबसे बेहतरीन प्रधानमंत्री है. वहीं 17 फीसदी ने अटल बिहारी वाजपेयी, 13 फीसदी ने इंदिरा गांधी और 8 फीसदी ने मनमोहन सिंह को सबसे अच्छा पीएम माना है जबकि जवाहरलाल नेहरू को महज 5 फीसदी लोगों ने वोट दिया है.

अरविंद केजरीवाल विपक्ष के सबसे अच्छे नेता
दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है. आजतक सी वोटर के सर्वे में अरविंद केजरीवाल विपक्ष के सबसे अच्छे नेता उभरकर सामने आए हैं. उन्हें 27 फीसदी लोगों ने वोट किया है. वहीं 20 फीसदी लोगों की पसंद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी हैं. सर्वे में इस सवाल पर राहुल गांधी को 13 फीसदी, नवीन पटनायक को 5 फीसदी और शरद पवार को 4 फीसदी लोगों ने वोट किया.

कांग्रेस में सुधार के लिए राहुल पर ज्यादा भरोसा
सर्वे में जब पूछा गया कि कांग्रेस में कौन सुधार ला सकता है?, इस पर लोगों ने माना कि राहुल गांधी ही कांग्रेस में जान फूंक सकते हैं. उन्हें 22.8 फीसदी लोगों ने वोट दिया. इसके बाद 15.7 फीसदी लोगों ने माना कि मनमोहन सिंह, 13.7 फीसदी ने माना कि सचिन पायलट, 8.6 फीसदी ने माना कि प्रियंका गांधी, 5.7 फीसदी ने माना कि सोनिया गांधी कांग्रेस में सुधार ला सकती हैं.

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...