9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराजनीतिकरप्शन मामलों की जांच में देरी क्यों ? दिल्ली एलजी ने ACB...

करप्शन मामलों की जांच में देरी क्यों ? दिल्ली एलजी ने ACB अधिकारियों से मांगी सफाई

Published on

नयी दिल्ली

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने विभिन्न मामलों की जांच में अत्यधिक देरी होने के लिए मंगलवार को भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) से स्पष्टीकरण मांगा। सक्सेना ने सतर्कता विभाग को भी भ्रष्टाचार की शिकायतों पर कार्रवाई करते समय उचित तत्परता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विभाग ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान में कहा गया है, ‘उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने सरकारी अधिकारियों के खिलाफ शिकायतों या भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के दौरान भ्रष्टाचार रोधी शाखा (एसीबी) और सतर्कता निदेशालय (डीओवी) सहित जांच एजेंसियों की तरफ से प्रक्रियात्मक चूक और देरी को गंभीरता से लिया है। ‘

बयान के अनुसार उन्होंने संबंधित प्रशासनिक विभागों द्वारा अपने अधिकारियों के खिलाफ दर्ज शिकायतों के संबंध में जांच एजेंसियों की तरफ से मांगी गई टिप्पणियों को प्रस्तुत नहीं करने या देरी करने पर भी नाराजगी व्यक्त की। उपराज्यपाल ने एसीबी के अधिकारियों से एक वर्ष से अधिक समय से लंबित सभी मामलों के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही विभाग को ऐसे सभी मामलों की सूची और इनके लंबित होने के कारणों के बारे में बताने के लिए कहा है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...