22.5 C
London
Monday, June 1, 2026
Homeराजनीतिआजाद साहब को इतना बड़ा कदम क्यों उठाना पड़ा... गुलाम नबी के...

आजाद साहब को इतना बड़ा कदम क्यों उठाना पड़ा… गुलाम नबी के घर क्यों पहुंचे ‘जी 23’ के तीन बड़े नेता

Published on

नई दिल्ली

कांग्रेस के ‘जी-23’ समूह में शामिल रहे तीन प्रमुख नेता गुलाम नबी आजाद से मिलने पहुंचे तो कई तरह की बातें होने लगीं। आनंद शर्मा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पृथ्वीराज चव्हाण ने मंगलवार को गुलाम नबी आजाद से मुलाकात की। बताया गया है कि आजाद के त्यागपत्र देने के कारणों और परिस्थितियों को लेकर चर्चा हुई। आजाद के आवास पर ये तीनों नेता दोपहर में पहुंचे थे और उनके साथ लंबी बैठक की।

बाद में इनमें से एक नेता ने कहा, ‘यह शिष्टाचार मुलाकात थी। निजी रूप से कई बातें होती हैं जिनके बारे में नहीं बताया जा सकता। इतना जरूर है कि हमने यह जानने का प्रयास किया कि किन कारणों और किन हालात में आजाद साहब को इतना बड़ा कदम उठना पड़ा।’ उन्होंने कहा, ‘हमें इस बात का दुख है कि किस तरह से आरोप-प्रत्यारोप हो रहा है। उम्मीद करता हूं कि अब एक दूसरे पर कीचड़ उछालना बंद होना चाहिए। वरिष्ठ नेताओं का सम्मान होना चाहिए।’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया से संतुष्ट हैं तो उन्होंने कहा, ‘हमारी मांग थी कि चुनाव हो। दो साल का विलंब हुआ, लेकिन अब चुनाव हो रहा है। हमें सोनिया जी पर भरोसा है। हम लोग तो यही चाहते थे कि कोई भी अध्यक्ष बने, लेकिन चुनाव के जरिए बनना चाहिए। अगर राहुल गांधी जी भी चुनाव के जरिए अध्यक्ष बनते हैं तो अच्छा है।’

आजाद के इस्तीफा देने के बाद चारों नेताओं ने एक साथ पहली बार बैठक की है। गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा और 21 अन्य कांग्रेस नेताओं ने अगस्त, 2020 में बैठक कर सोनिया गांधी को पत्र लिखा था। इसमें उन्होंने पार्टी को फिर से मज़बूत करने के लिए कई मांग की थी जिनमें संगठन के चुनाव कराने और सक्रिय नेतृत्व की मांग प्रमुख थीं। उनके इस पत्र को कांग्रेस नेतृत्व को चुनौती के रूप में देखा गया।

इस समूह के कई नेता जैसे आजाद, कपिल सिब्बल, जितिन प्रसाद कांग्रेस छोड़ चुके हैं और वीरप्पा मोइली जैसे कुछ नेताओं ने इस समूह से खुद को अलग कर लिया है। आजाद ने पिछले शुक्रवार को पार्टी से नाता तोड़ लिया था। सोमवार को उन्होंने अपने पुराने दल और उसके नेतृत्व पर तीखा प्रहार करते हुए कहा था कि ‘बीमार’ कांग्रेस को दुआ की नहीं, दवा की जरूरत है, लेकिन उसका इलाज कम्पाउंडर कर रहे हैं।

Latest articles

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर 53.50 रुपए तक महंगा, 5 किलो के फ्री ट्रेड वाले LPG सिलेंडर के दाम ₹11 बढ़े

नई दिल्ली। कॉमर्शियल सिलेंडर 1 जून से 53.50 रुपए तक महंगा हो गया है।...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...

भाजपा विधायक ने सिंधिया समर्थक दो मंत्रियों पर साधा निशाना, प्रद्युम्न सिंह तोमर को बताया ‘नकारा’

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी में पुराने नेताओं और ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक खेमे के बीच...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...