6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराजनीतियशवंत को चोट, द्रौपदी मुर्मू को क्यों दिया वोट; अब विधायकों की...

यशवंत को चोट, द्रौपदी मुर्मू को क्यों दिया वोट; अब विधायकों की ‘अंतरात्मा’ टटोल रही कांग्रेस

Published on

रांची

राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड में हुई क्रॉस वोटिंग के बाद अब कांग्रेस पार्टी यह पता लगाने में जुटी है कि किन विधायकों ने यशवंत सिन्हा को चोट देकर एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया। विधायकों की ‘अंतरात्मा’ टटोलने के लिए झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय दिल्ली से रांची पहुंचे हैं। वह एक-एक विधायकों से बात करके उनके ‘मन की बात’ पूछ रहे हैं।

कांग्रेस विधायक दल की एक साथ तय बैठक गुरुवार को नहीं हो सकी। अविनाश पांडेय ने विधायकों से वन टू वन मुलाकात की। उन्होंने सभी विधायकों से जानना चाहा कि राष्ट्रपति चुनाव में पार्टी लाइन से अलग क्रॉस वोटिंग क्यों की। इस पर विधायकों ने भी क्रॉस वोटिंग नहीं करने की बात कही। वन टू वन में 14 विधायक पहुंचे और अपनी बात रखी। राष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस वोटिंग हुई है। कांग्रेस के एक-दो नहीं, बल्कि नौ से 10 विधायकों ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा की जगह द्रौपदी मुर्मू को वोट किया। बावजूद इसके पार्टी के कोई विधायक अब क्रॉस वोटिंग किए जाने से इनकार कर रहे हैं। वन टू वन में कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने बैठक के बाद कहा कि कांग्रेस पार्टी गांधी विचाराधारा के तहत लड़ाई लड़ती है। यह पहली बार नहीं हुआ है कि पार्टी प्रभारी अविनाश पांडेय रांची आए हों और विधायकों से वन टू वन बात की हों। क्रॉस वोटिंग को लेकर प्रभारी अविनाश पांडेय ने सभी विधायकों की मनोस्थिति को जानना चाहा। वे जानना चाह रहे थे कि ऐसी कौन-सी परिस्थिति थी, जिसके कारण विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की। जो भी बातें निकलकर सामने आएंगी, उस पर संगठन स्तर पर चर्चा होगी।

मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में किसने क्रॉस वोटिंग की, यह कोई नहीं जानता। वन टू वन मीटिंग में पार्टी प्रभारी अविनाश पांडेय ने पार्टी की मजबूती पर राय मांगी। इस पर उन्होंने अपने विचार दे दिए हैं। मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वन टू वन बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर सुझाव मांगा गया, जिसमें अपनी राय दे दी है। क्रॉस वोटिंग पर बोलने के लिए वे पार्टी के अधिकृत प्रवक्ता नहीं हैं। उनका जवाब देना कहीं से सही नहीं है।

क्या बोले विधायक
विधायक कुमार जयमंगल ने कहा कि अगर किसी विधायक ने क्रॉस वोटिंग की है तो यह सवाल प्रभारी से पूछना चाहिए। संविधान विधायकों को अधिकार देता है कि राष्ट्रपति चुनाव में वे किसी प्रत्याशी को वोट कर सकेंगे, लेकिन अगर विधायक कांग्रेस पार्टी से चुन कर आए हैं, तो पार्टी को भी जवाब देना बनता है। विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि क्रॉस वोटिंग हुई है। यह सबको पता है। क्रॉस वोटिंग पर सवाल पूछा जा रहा है। उन्होंने पार्टी निर्देश के तहत विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी को वोट किया।

वन टू वन बैठक में 14 विधायकों ने लिया भाग
विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री बन्ना गुप्ता, कुमार जयमंगल, दीपिका पांडेय सिंह, पूर्णिमा नीरज सिंह, सोनाराम सिंकू, रामचंद्र सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, इरफान अंसारी, प्रदीप यादव, राजेश कच्छप, नमन विक्सल कोनगाड़ी और ममता देवी।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...