32.9 C
London
Wednesday, June 24, 2026
Homeराजनीतिमहा विकास अघाड़ी में शामिल होगी आम आदमी पार्टी? सुनीता केजरीवाल के...

महा विकास अघाड़ी में शामिल होगी आम आदमी पार्टी? सुनीता केजरीवाल के उद्धव से मिलने के मायने

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। उन चुनावों को लेकर बीजेपी और महा विकास अघाड़ी ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस बीच वहां की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, असल में उद्धव ठाकरे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की है। उस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

असल में कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया था कि वो अकेले ही महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है। तब पार्टी नेताओं का साफ कहना था कि इंडिया गठबंधन राष्ट्रीय स्तर के लिए बना है, विधानसभा के चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाएंगे। लेकिन अब उस बयान के बाद उद्धव ठाकरे दिल्ली पहुंच गए हैं, उनके साथ संजय राउत भी मौजूद रहे हैं।

क्या बात हुई साफ नहीं, लेकिन क्योंकि आम आदमी पार्टी की तरफ से संजय सिंह और राघव चड्ढा भी मौजूद रहे, ऐसे में कहा जा रहा है कि चुनाव को लेकर ही कुछ मंथन हुआ है। ऐसी भी अटकलें चल पड़ी हैं कि आम आदमी पार्टी महा विकास अघाड़ी में शमिल हो सकती है। इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि बीजेपी को हराने के लिए आप यह कदम उठा सकती है। समझने वाली बात यह है कि इससे पहले आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में भी कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। तब उस फैसले का भी विरोध हुआ, लेकिन फिर भी बड़ी रणनीति के तहत साथ आया गया।

इस बीच अब महाराष्ट्र को लेकर भी कोई डील बन सकती है। अगर ऐसा होता है तो दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। वैसे उद्धव-सुनीता की मुलाकात की कई तस्वीरें सामने आई हैं। खुद आम आदमी पार्टी ने उन तस्वीरों को शेयर कर एक पोस्ट लिखी है। बताया गया है कि उद्धव ने केजरीवाल के माता-पिता से भी मुलाकात की है।अब समझने वाली बात यह है कि महा विकास अघाड़ी में अभी प्रमुख रूप से तीन पार्टियां हैं- कांग्रेस, पवार गुट और उद्धव गुट। दूसरी तरफ महायुति में बीजेपी और शिंदे गुट शामिल है, इस समय अजित पवार भी सरकार में शामिल चल रहा है।

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...