11.3 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलधोनी को बोल्ड कर हर्षल पटेल ने क्यों नहीं मनाया जश्न, वजह...

धोनी को बोल्ड कर हर्षल पटेल ने क्यों नहीं मनाया जश्न, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Published on

धर्मशाला

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हर्षल पटेल ने कमाल की गेंदबाजी की। हर्षल ने पारी में तीन विकेट अपने नाम किए, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी को भी उन्होंने बोल्ड कर दिया। किसी गेंदबाज के लिए यह पल बहुत ही खास होता है जब वह किसी बल्लेबाज को बोल्ड करता है। कुछ देर के लिए वह सातवें आसमान पर होता है और जब विकेट धोनी जैसे महान खिलाड़ी की तो फिर क्या कहने, लेकिन हर्षल पटेल ने कुछ नहीं किया। धोनी को आउट करने के बाद हर्षल शांत रहे और किसी तरह का कोई जश्न नहीं मनाया है।

सीएसके की पारी जब समाप्त हुई तो हर्षल से कमेंटेटर ने बातचीत की और उनसे पूछा कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि आपने धोनी को बोल्ड करने के बाद जश्न नहीं मनाया। इस पर हर्षल पटेल ने जो जवाब दिया वह दिल जीत लेने वाला था। हर्षल पटेल ने कहा, ‘मेरे मन में धोनी के लिए बहुत सम्मान है। यही कारण है कि जब भी मैं उनका विकेट लेता हूं तो जश्न नहीं मनाता हूं।’ हर्षल पटेल ने पारी में 4 ओवर देकर 24 रन देकर 3 विकेट लिए।

167 रन ही बना पाई थी पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में सीएसके की टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 167 रन का ही स्कोर खड़ा कर पाई। पारी में सबसे अधिक रविंद्र जडेजा ने 26 गेंद में 46 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 32 रनों का योगदान दिया। इस स्कोर का बचाव करने उतरी सीएसके की टीम के लिए गेंदबाजों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।

IPL 2024 की प्लेऑफ की रेस में RCB अब भी बरकरार
खास तौर से तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे बैक टू बैक लेकर पंजाब की हालत ही खराब कर दी। इसके बाद रविंद्र जडेजा ने अपनी फिरकी से कमाल दिखाया जिसके कारण पंजाब की टीम 20 ओवर में 9 विकेट 139 रन ही बना पाई और सीएसके ने मैच को 28 रन से अपने नाम कर लिया।

 

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...