4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेलविराट कोहली ने 451 दिन के बाद वनडे में जड़ी फिफ्टी, फिर...

विराट कोहली ने 451 दिन के बाद वनडे में जड़ी फिफ्टी, फिर यूं गिफ्ट कर गए विकेट, अब पछता रहे होंगे!

Published on

अहमदाबाद

भारतीय टीम के चाहने वालों के लिए आज का दिन मिला जुला रहा। एक ओर कटक में शतक जड़कर फॉर्म में वापसी का संकेत देने वाले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी मैच में सिर्फ एक रन पर आउट हुए तो पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 451 दिन बाद वनडे क्रिकेट में अर्धशतक जड़ने के बाद बड़े ही आसानी से अपना विकेट गंवा दिया। वह कटक वनडे की तरह ही आदिल रशीद की गेंद पर विकेट के पीछे आउट हुए। पवेलियन लौटते हुए विराट कोहली के चेहरे पर निराशा थी, क्योंकि आज वह पुराने अंदाज में दिख रहे थे।

आदिल रशीद ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद स्टंप के करीब शानदार फ्लाइटेड डिलीवरी की थी। गेंद मिडिल और लेग के आसपास पिच हुई, इसलिए विराट खेलने के लिए मजबूर हुए। बेहतरीन ड्रिफ्ट इन और फिर थोड़ा या टर्न अवे, हल्का बाहरी किनारा और गेंद सीधे साल्ट के पास गई… विकेट के पीछे मुस्तैद साल्ट ने कोई गलती नहीं की। गेंद निकलते ही विराट कोहली को अंदाजा हो गया था कि वह आउट हैं। उन्होंने अंपायर के इशारे इंतजार नहीं किया।

इस तरह से आदिल रशीद ने वनडे में 5वीं बार विराट कोहली को आउट किया। उन्होंने पिछले मैच में भी इसी तरह से उन्हें आउट किया था। विराट कोहली की पारी 55 गेंदों में 7 चौके और एक छक्का के दम पर बनाए गए 52 रन के साथ ही खत्म हो गई। हालांकि, इस पारी से विराट कोहली का आत्म विश्वास जरूर बढ़ा होगा।

विराट कोहली ने इसी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्व कप के खिताबी मुकाबले में हाफ सेंचुरी जड़ी थी। उस समय उन्होंने 63 गेंदों में 4 चौके के दम पर 54 रन बनाए थे। भारत यह मुकाबला हार गया था और करोड़ों क्रिकेट फैंस का विश्व विजेता बनने का सपना चूर-चूर हो गया था।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...