10.8 C
London
Wednesday, December 10, 2025
Homeखेल1 रन ने तोड़ा ऋषभ पंत का दिल... सातवीं बार नर्वस नाइंटीज...

1 रन ने तोड़ा ऋषभ पंत का दिल… सातवीं बार नर्वस नाइंटीज का शिकार, ये व‍िस्फोटक रिकॉर्ड बनाने से चूके

Published on

बेंगलुरु,

भारतीय और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 46 रन बनाए थे. इसके बाद न्यूजीलैंड ने 402 रन बनाकर पहली पारी के आधार पर 356 रनों की लीड ली. यहां से भारत मैच में काफी पिछड़ती नजर आ रही थी, मगर खेल के चौथे दिन (19 अक्टूबर) भारतीय बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया.

सरफराज खान ने जहां भारत की दूसरी पारी में शानदार 150 रन बनाए. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बेहद शानदार पारी खेली. हालांकि पंत अनलकी रहे कि वो अपना शतक पूरा नहीं कर सके. पंत 99 रन बनाकर तेज गेंदबाज विलियम ओरोर्के की गेंद पर बोल्ड हो गए. यानी वो सिर्फ एक रन से शतक बनाने से चूक गए. विलियम की गेंद थोड़ी उछली और उसने पंत को गच्चा दे दिया.

… इस रिकॉर्ड को बनाने से चूके ऋषभ
देखा जाए तो ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में सात बार नर्वस नाइंटीज में आउट हुए हैं. अगर पंत इन सात मौकों पर नर्वस नाइंटीज का शिकार ना हुए होते तो उनके शतकों की संख्या 13 होती. पंत यदि इस मैच में शतक बनाते तो वो टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाते. फिलहाल पंत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी पर है. धोनी और पंत ने 6-6 टेस्ट शतक जड़े हैं.

टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत के नर्वस नाइंटीज
99 रन बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु 2024
93 रन बनाम बांग्लादेश मीरपुर 2022
96 रन बनाम श्रीलंका, मोहाली 2022
91 रन बनाम इंग्लैंड, चेन्नई 2021
97 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 2021
92 रन बनाम वेस्टइंडीज, हैदराबाद 2018
92 रन बनाम वेस्टइंडीज, 2018

देखा जाए तो ऋषभ पंत ऐसे दूसरे भारतीय विकेटकीपर हैं जो टेस्ट क्रिकेट में 99 के स्कोर पर आउट हुए हैं. इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर टेस्ट मैच ये अनचाहा कीर्तिमान रचा था. पंत टेस्ट क्रिकेट में 99 पर आउट होने वाले ओवरऑल दसवें भारतीय बल्लेबाज हैं. एमएल जयसिम्हा, पंकज रॉय, वीरेंद्र सहवाग, नवजोत सिंह सिद्धू, रूसी सुरती, मुरली विजय, अजीत वाडेकर, सौरव गांगुली और धोनी इस लिस्ट में शामिल हैं.

टेस्ट में सर्वाधिक बार नर्वस नाइंटीज (भारतीय बल्लेबाज)
10- सचिन तेंदुलकर
9- राहुल द्रविड़
7- ऋषभ पंत
5- सुनील गावस्कर
5- एमएस धोनी
5- वीरेंद्र सहवाग

Latest articles

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर शहर में कार्यक्रम आज

भोपाल।अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर 10 दिसंबर को विभिन्न संगठनों द्वारा शहर...

आठवीं की छात्रा और सातवीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

भोपाल।शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर आठवीं कक्षा की एक छात्रा और सातवीं कक्षा...

More like this

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC को तगड़ा झटका! JioHotstar ने वापस लिया हाथ, बोर्ड फंसा गहरे ‘संकट’ में!

आईसीसी (ICC) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी ज़ोरों से शुरू कर दी...