4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलवनडे क्रिकेट में 11 ओवर का स्पेल? अंपायर से ये कैसी चूक...

वनडे क्रिकेट में 11 ओवर का स्पेल? अंपायर से ये कैसी चूक हो गई, फिर भी हार गई श्रीलंका

Published on

नई दिल्ली

श्रीलंका और न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में अंपायर से एक बड़ी चूक हो गई। इस मैच में अंपायर ने गेंदबाज को उसके स्पेल से अधिक ओवर डलवा दिए। इस दौरान ना तो गेंदबाज और ना ही अंपायर को इसके के बारे में पता चल पाया। वनडे क्रिकेट में एक गेंदबाज अपने कोटे के 10 ओवर से अधिक नहीं कर सकता है लेकिन न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच हुए इस मैच की घटना काफी हैरान करने वाली है।

दरअसल ये गलती अंपायर के कारण हुई। अंपायर के मिस कैल्कुलेशन की वजह से गेंदबाज 10 की जगह 11 ओवर डाल दिए। श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में ईडन कार्सन ने 45 वें ओवर में अपने कोटे के 10वां पूरा कर लिया था। इस दौरान उन्होंने 40 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल किए थे। हालांकि इसके बावजूद वह एक छोर से गेंदबाजी जारी रखी। कार्सन ने अपने 11वें ओवर में 5 डॉट गेंद डाली और सिर्फ एक रन खर्च किया। इस तरह वनडे क्रिकेट में बदले हुए नियम के साथ उन्होंने 11 ओवर फेंक दिए।

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर चुनी थी बैटिंग
श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में न्यूजीलैंड टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम ने अमेलिया केर और सोफी डिवाइन की शतकीय पारी के बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 329 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। अमेलिया ने 108 रनों की पारी खेली थी जबकि सोफी 137 रन बनाए।

330 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम शुरुआत से ही मुश्किल में नजर आई। हालांकि कविशा दिलहारी ने जरूर 84 रनों की दमदार पारी खेली लेकिन टीम की जीत के लिए काफी नहीं था। उनके अलावा और कोई भी बल्लेबाज अपना दम नहीं दिखा सकी।

इस दौरान न्यूजीलैंड ईडन कार्सन ने अपने स्पेल का एक ओवर अतिरिक्त भी किया लेकिन इसके बावजूद टीम को जीन नहीं मिल सकी। इस मैच में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 116 रन से हराया। श्रीलंका की पूरी टीम 330 रनों के लक्ष्य के जवाब में 48.4 ओवर में 213 रन के स्कोर पर सिमट गई।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...