10.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल15 छक्के, 28 गेंदें... रिटायरमेंट ले चुके डिविलियर्स ने जड़ दिया भौकाली...

15 छक्के, 28 गेंदें… रिटायरमेंट ले चुके डिविलियर्स ने जड़ दिया भौकाली शतक, कमबैक तो देखिए!

Published on

नई दिल्ली:

एक ओर जहां पूरी दुनिया चैंपियंस ट्रॉफी का लुत्फ उठा रही थी, वहीं साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने कमाल कर दिया। वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे तेज शतक बनाने वाले डिविलियर्स ने अब एक और तेज तर्रार शतक ठोक दिया है। हैरानी की बात यह है कि इस बार उन्होंने अपना शतक 31 गेंद से भी कम गेंदों में बनाया है। डिविलियर्स के बल्ले से इस बार सेंचुरी सिर्फ 28 गेंदों पर आई है।

एबी डिविलियर्स की तूफानी पारी
एबी डिविलियर्स ने सेंचुरियन में बुल्स लीजेंड्स के खिलाफ खेलते हुए ताबड़तोड़ सेंचुरी मारी। इस मैच में एबी ने 28 गेंदों का सामना किया और 101 रन ठोक दिए। गौर देने वाली बात यह है कि डिविलियर्स ने इस मैच में विरोधी टीम के गेंदबाजों को जमकर धुना और उनकी पारी के दम पर उनकी टीम टाइटन लेजेंड्स ने 20 ओवर में 269 रन बोर्ड पर टांग दिए।

बारिश ने डाली मैच में खलल
जवाब में, बुल्स लीजेंड्स ने 14 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए थे, इससे पहले बारिश ने खेल को बाधित कर दिया था। बुल्स लीजेंड्स की टीम पूर्व रग्बी खिलाड़ियों से बनी थी, जो सुपर रग्बी टीम बुल्स के लिए खेलते थे। डिविलियर्स की पारी इतनी शानदार थी कि बुल्स लीजेंड की टीम इस मैच में वापसी कर ही नहीं पाई।

आजतक नहीं टूटा एबी का रिकॉर्ड
एबी डिविलियर्स के नाम वनडे क्रिकेट में सबसे तेज शतक का भी रिकॉर्ड है। उन्होंने साल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 गेंदों पर शतक पूरा कर लिया था। 10 साल बाद भी एबी डिविलियर्स के इस रिकॉर्ड को आजतक कोई तोड़ नहीं पाया है।

Latest articles

शुभेंदु अधिकारी पीए हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने बलिया के राज सिंह को किया गिरफ्तार, चुनाव लड़ चुका है आरोपी

बलिया। बलिया का नाम पश्चिम बंगाल के चर्चित शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए)...

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...