10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेल159 रन, 18 चौके, 3 छक्के... कौन कहता था खत्म हो गया...

159 रन, 18 चौके, 3 छक्के… कौन कहता था खत्म हो गया हूं मैं? पृथ्वी शॉ की बल्ले से तबाही

Published on

नई दिल्ली

पृथ्वी शॉ… संभवत: क्रिकेट की दुनिया का सबसे अजीब नाम हो गया है। अंडर-19 विश्व विजेता को लेकर जब-जब खबरें आती हैं कि अब उनका खेल उस लेवल का नहीं है तब-तब यह छोटे कद का मुंबइकर हैरान करता है। चोट की वजह से लंबे समय से रणजी ट्रॉफी टीम से भी बाहर चल रहे इस ओपनर ने कमबैक मैच में ही गजब तबाही मचाई है। पृथ्वी ने 185 गेंदों का सामना करते हुए 18 चौके और 3 छक्के तूफानी अंदाज में 159 रनों की पारी खेली। अब जब इंग्लैंड के खिलाफ बचे 3 टेस्टों के लिए टीम इंडिया का ऐलान होना है तो पृथ्वी शॉ ने इस पारी से अपना नाम भी प्लेयर्स की लिस्ट में डाल दिया है।

शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पहले बैटिंग करने उतरी अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई को पृथ्वी शॉ ने तूफानी अंदाज में शुरुआत दी। पृथ्वी शुरुआत से ही विध्वंसक थे और देखते ही देखते 102 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्के जड़ते हुए शतक ठोक डाले। उनकी आक्रामकता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता था कि जब उन्होंने शतक जड़ा तो मुंबई का कुल स्कोर 138 रन था।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...