13.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेलपहले ही मैच में फुस्स हुआ मुंबई इंडियंस का 17 करोड़ का...

पहले ही मैच में फुस्स हुआ मुंबई इंडियंस का 17 करोड़ का प्लेयर, 4 गेंद में निकल गई हवा

Published on

बेंगलुरु

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई है। सीजन के पहले मैच में मुंबई की भिड़ंत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ हुई। मैच में आरसीबी ने टॉस जीतने के बाद मुंबई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मुंबई के लिए ओपनिंग में ईशान किशन और रोहित शर्मा से ठोस शुरुआत की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन ने भी पूरी तरह से निराश किया।

शुरुआती झटके के बाद मुंबई को ग्रीन से काफी उम्मीद थी लेकिन वह सिर्फ 4 गेंद खेलकर पवेलियन का रुख कर लिए। ग्रीन को रीस टॉपली ने बोल्ड ने किया। आईपीएल की अपनी पहली पारी में कैमरून ग्रीन सिर्फ 5 रन बना सके जिसमें सिर्फ एक चौका शामिल रहा।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन आईपीएल के 16वें सीजन से पहले ही चर्चा में थे। दरअसल मुंबई इंडियंस की टीम ने ग्रीन पर भारी भरकम बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था। इस खिलाड़ी के लिए मुंबई के अलावा अन्य कई फ्रेंचाइजियों ने भी बोली लगाई थी लेकिन मुंबई ने 17.50 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाकर ग्रीन को अपने साथ कर लिया।

हालांकि कैमरून ग्रीन का आईपीएल में यह पहला मैच है लेकिन उनके हालिया प्रदर्शन को देखें तो वह काफी शानदार रहा है। ऐसे में आगामी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को उम्मीद होगी कैमरून ग्रीन का बल्ले से जरूर अपना दम दिखाएंगे। हालांकि ग्रीन अपनी बल्लेबाजी में तो दम नहीं दिखा लेकिन वह गेंदबाजी में मुंबई के लिए जरूर कमाल दिखा सकते हैं।

नहीं चला ईशान, रोहित और सूर्या का बल्ला
मुंबई इंडियंस के टॉप के तीन धाकड़ बल्लेबाज आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में अपना कमाल नहीं दिखा सके। टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन 13 गेंद में सिर्फ 10 रन ही बना सके। इसके बाद रोहित शर्मा भी रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। रोहित ने 10 गेंद का सामना किया जिसमें वह सिर्फ एक रन ही बना सके।इसके अलावा सूर्यकुमार यादव का भी बल्ला नहीं चल पाया। सूर्यकुमार भी 16 गेंद में 15 रन बनाकर माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर आउट हो गए, जिसके कारण मुंबई की बल्लेबाजी शुरुआत में लड़खड़ा गई।

Latest articles

MP में कांग्रेस को झटका: दतिया विधायक राजेंद्र भारती तिहाड़ जेल भेजे गए, 25 साल पुराने बैंक घोटाले में दोषी करार

दतिया। मध्यप्रदेश (MP) में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दतिया से कांग्रेस विधायक...

School chale hum: शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य, बच्चों को दिया जाएगा प्रवेश

शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...

Haldi Jeera Water: वजन घटाने में बेहद कारगर है हल्दी-जीरे के पानी, बनाना भी बहुत आसान

Haldi Jeera Water: किचन में रखे कुछ मसालों का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...