24.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेल6 गेंदों में 20 रन... कीवी बल्लेबाजों ने ग्लेन मैक्सवेल को खूब...

6 गेंदों में 20 रन… कीवी बल्लेबाजों ने ग्लेन मैक्सवेल को खूब कूटा, उन्हीं के अंदाज में पिलाया कड़वा घूंट

Published on

वेलिंग्टन

न्यूजीलैंड ने विश्व विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम का विध्वंसक अंदाज में स्वागत किया है। पहले मैच में बैटिंग करने उतरी मेजबान टीम ने वेलिंग्टन के स्काई स्टेडियम में रनों का अंबार लगा दिया। इसका आगाज पहले ओवर से ही हो गया था, लेकिन असल तूफान पारी के तीसरे ओवर में आया। कप्तान मिचेल मार्श ने ग्लेन मैक्सवेल को गेंद पकड़ाई और इसके बाद जो कुछ हुआ उसे मैक्सवेल शायद ही भूल पाएं।

ग्लेन मैक्सवेल को एक ओवर में पड़े 20 रन
ग्लेन मैक्सवेल के इस ओवर में डेवोन कॉन्वे और फिन एलेन ने 2 छक्के और एक चौका सहित कुल 20 रन बटोरे। देखा जाए तो यह ठीक वैसा ही था, जैसा ग्लेन मैक्सवेल हाथ में बल्ला होने के बाद विपक्षी गेंदबाजों से व्यवहार करते हैं। वह चौके-छक्के लगाते हुए गेंदबाज पर रहम नहीं खाते। यहां भी ऐसा ही हुआ। हालांकि, अंतर बस इतना ही कि यहां गेंदबाज मैक्सवेल थे।

ग्लेन मैक्सवेल के एक ओवर में ऐसे बरसे रन

2.6 ओवर: कॉन्वे ने मिड ऑफ की दिशा में हल्के हाथ से खेलकर सिंगल ले लिया। इस तरह से एक ओवर में 20 रन बने।
2.5 ओवर: ऑफ स्टंप के बाहर गेंद थी। कॉन्वे शॉट के लिए गए, लेकिन चूक गए। जोस इंगलिस ने गेंद लपकते ही बेल्स गिरा दिए, लेकिन कॉन्वे का पिछला पैर क्रीज के अंदर था। कोई रन नहीं।
2.4 ओवर: शॉर्ट पिच बॉल ऑफ स्टंप के बाहर जा रही थी। कॉन्वे ने इसे ऑफ साइड की ओर से चार रनों के लिए बाहर भेज दिया। इस शॉट पर इतना करारा प्रहार था कि किसी फील्डर के पास कोई मौका नहीं।
2.3 ओवर: फिन एलन ने मिडिल और लेग स्टंप पर गेंद को लेग साइड से खेलकर तेजी से सिंगल लिया।
2.2 ओवर: फ्री हिट। एक बार फिर फिन एलन ने गेंद को हवाई यात्रा पर भेज दिया। इस तरह लगातार दो गेंदों में दो छक्के मारे।
2.2 ओवर: नो बॉल थी। शॉर्ट पिच गेंद को फिन एलन ने खड़े-खड़े ही हाफ ट्रैकर के अंदाज में करारा प्रहार किया। गेंद मैक्सवेल के सिर के ठीक ऊपर से निकल गई।
2.1 ओवर: ऑफ पर फेंकी गई गेंद पर कॉन्वे ने कवर की ओर खेलकर सिंगल लिया। ड्राइव अच्छी थी, लेकिन टाइमिंग नहीं कर सके थे।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...