10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeखेल207 रन, 18 चौके, 6 छक्के... अजिंक्य रहाणे ने दलीप ट्रॉफी में...

207 रन, 18 चौके, 6 छक्के… अजिंक्य रहाणे ने दलीप ट्रॉफी में उतारा गेंदबाजों का बुखार

Published on

चेन्नई

भारत के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। गुरुवार से क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जा रहे हैं। पहले क्वार्टर फाइनल में वेस्ट जोन की टक्कर नॉर्थ ईस्ट जोन से है। पहले दिन का खेल बारिश की वजह से प्रभावित रहा था, लेकिन दूसरे दिन वेस्ट जोन के बल्लेबाजों ने तूफान मचा दिया। टीम के लिए सलामी बल्लेबाज पृथ्वी साव ने शतक लगाया। वहीं युवा यशस्वी जायसवाल और टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे के बल्ले से दोहरे शतक निकले।

रहाणे का दमदार प्रदर्शन
अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल में भी उनका प्रदर्शन खास नहीं था, लेकिन दलीप ट्रॉफी में कप्तानी करते हुए उन्होंने दोहरा शतक जड़ दिया। दूसरे दिन स्टंप्स के समय रहाणे 264 गेंदों पर 207 रन बनाकर खेल रहे थे। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में रहाणे अभी तक 18 चौके और 6 छक्के लगा चुके हैं। वहीं जायसवाल ने 321 गेंदों पर 228 रनों की पारी खेली। पृथ्वी 121 गेंदों पर 113 रन बनाकर आउट हुए। टीम का स्कोर 123 ओवर में 2 विकेट पर 590 रन है।

ईस्ट जोन बनाम नॉर्थ जोन
दलीप ट्रॉफी का दूसरा क्वार्टर फाइनल ईस्ट जोन और नॉर्थ जोन के बीच खेला जा रहा है। ईस्ट जोन की पहली पारी 397 रनों पर सिमट गई। झारखंड के बल्लेबाज विराट सिंह ने 247 गेंदों पर 117 रनों की पारी खेली। जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम में शामिल किए गए ऑलराउंडर शाहबाज अहमद के बल्ले से 62 रनों की पारी निकली। भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और निशांत सिंधु ने 3-3 बल्लेबाजों को आउट किया।

नॉर्थ जोन ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 13 ओवर में बिना विकेट खोए 65 रन बना लिए हैं। यश ढुल 43 गेंदों पर 35 और मनन वोहरा 37 गेंदों पर 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। नॉर्थ जोन के पास अभी भी 332 रनों की बढ़त है। सेंट्रल और साउथ जोन को सीधे सेमीफाइनल में एंट्री मिली है। 15 सितंबर से सेमीफाइनल और 21 से फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...