11.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेल5 दिन में 3 मैच... कप्तान रोहित को नहीं बिल्कुल डर, बोले-...

5 दिन में 3 मैच… कप्तान रोहित को नहीं बिल्कुल डर, बोले- कोई बहाना नहीं चलेगा

Published on

बारबाडोस,

भारतीय टीम को अब टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 राउंड में 5 दिन के अंदर 3 मुकाबले खेलने हैं. ऐसे में टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि सुपर-8 स्टेज काफी व्यस्त होने वाला है, लेकिन उनके खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं.भारतीय टीम सुपर-8 में अपना पहला मुकाबला 20 जून को खेलेगी. यह मैच अफगानिस्तान के खिलाफ होगा. इसके बाद भारतीय टीम को बांग्लादेश (22 जून को एंटीगा) और ऑस्ट्रेलिया (24 जून को सेंट लूसिया) के खिलाफ मैच खेलना है.

‘यह कभी बहाना नहीं बनने वाला’
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें कप्तान रोहित ने कहा, ‘पहला मैच खेलने के बाद हम अगले दो मैच तीन या चार दिन के अंतराल में खेलेंगे. यह थोड़ा व्यस्त होने वाला है, लेकिन हम इन सभी चीजों के आदी हो चुके हैं. हम बहुत यात्रा करते हैं और बहुत खेलते हैं इसलिए यह कभी बहाना नहीं बनने वाला.’

भारतीय टीम ने सोमवार को लंबे प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लिया, जिसमें विराट कोहली और रोहित जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने सामान्य से अधिक समय नेट पर बिताया. भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर प्रैक्टिस की.

रोहित ने कहा, ‘टीम में कुछ खास करने को लेकर बहुत उत्सुकता है. यह दूसरे चरण की शुरुआत करने का एक अच्छा तरीका है. यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि हर कोई अंतर पैदा करना चाहता है और हम अपने कौशल सत्रों को काफी गंभीरता से लेते हैं. हर कौशल सत्र में हासिल करने के लिए कुछ होता है.’

‘हमने यहां बहुत सारे मैच खेले हैं’
आयोजकों द्वारा इस्तेमाल की गई ड्रॉप इन पिचों (दूसरे स्थान पर तैयार करके लाई गई पिच) के कारण भारतीय टीम को अमेरिकी चरण के दौरान प्रतिकूल बल्लेबाजी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा. रोहित ने कहा कि कैरेबियाई चरण अपने साथ परिस्थितियों से पहचान की भावना लेकर आता है और उनकी टीम इसका अधिकतम लाभ उठाने की कोशिश करेगी.

उन्होंने कहा, ‘हमने यहां बहुत सारे मैच देखे हैं, हमने यहां बहुत सारे मैच खेले हैं. इसलिए हर कोई समझता है कि परिणाम को अपने पक्ष में करने के लिए क्या करना है.’ भारतीय टीम ने लीग चरण में आयरलैंड, पाकिस्तान और अमेरिका को हराया, जबकि कनाडा के खिलाफ उनका अंतिम ग्रुप मैच फ्लोरिडा में गीली आउटफील्ड के कारण रद्द हो गया.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...