9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेल378 गेंद, 28 बाउंड्री... डबल सेंचुरी ठोककर गेंदबाजों का उतारा भूत, जानें...

378 गेंद, 28 बाउंड्री… डबल सेंचुरी ठोककर गेंदबाजों का उतारा भूत, जानें कौन हैं 20 साल के शेख रशीद

Published on

हैदराबाद

यश धुल की कप्तानी में अंडर-19 विश्व कप में धमाल मचाने वाले आंध्र प्रदेश के शेख रशीद ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी धूम मचा दी है। 20 साल के शेख रशीद ने एलीट ग्रुप बी में आंध्र प्रदेश के लिए 203 रनों की दमदार पारी खेलकर करियर का पहला दोहरा शतक अपने नाम किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 378 गेंद का सामना करते हुए 28 चौके भी लगाए। शेख रशीद ने साल 2022 में आंध्र प्रदेश के लिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था।

शेख रशीद यश धुल के साथ अंडर-19 विश्व कप में टीम इंडिया के कप्तान थे। दमदार बैटिंग के साथ शेख रशीद शानदार लेग ब्रेक गेंदबाजी भी कर सकते हैं। अंडर-19 विश्व कप में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में शेख रशीद ने अहम भूमिका निभाई थी। शेख रशीद ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 94 रनों की दमदार पारी खेली थी। अंडर-19 विश्व कप में शेख रशीद ने 50 से ज्यादा की औसत से 201 रन बनाए थे।

लिस्ट ए और टी20 में दिखा चुके हैं कमाल
फर्स्ट क्लास क्रिकेट के अलाव शेख रशीद लिस्ट ए और टी20 फॉर्मेट में अपना कमाल दिखा चुके हैं। लिस्ट ए में शेख रशीद ने 8 मैच में 62 रन बना पाए हैं। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में 10 मैच में 296 रन बना चुके हैं, जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 100 रन का है। टी20 में एक शतक के साथ उनके एक फिफ्टी भी दर्ज है।

आईपीएल में सीएसके के लिए खेलते हैं शेख रशीद
आंध्र प्रदेश के लिए खेलने वाले शेख रशीद को इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा था। हालांकि, उन्हें सीएसके के लिए डेब्यू का मौका नहीं मिला, लेकिन उम्मीद है कि मेगा ऑक्शन में इस बार अगर वे बिकते हैं निश्चित रूप से उन्हें खेलने का मौका मिल सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...