21.2 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेल4, 4, 4, 6, 6... यशस्वी जायसवाल ने वर्ल्ड चैंपियन बॉलर को...

4, 4, 4, 6, 6… यशस्वी जायसवाल ने वर्ल्ड चैंपियन बॉलर को कूट दिया, पावरप्ले में बनाया रनों का रिकॉर्ड

Published on

तिरुवनंतपुरम:

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम पर खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए बुलावा दिया। लेकिन यशस्वी जायसवाल के इरादे कुछ और थे। उन्होंने शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों पर अटैक कर दिया। उनके निशाने पर सबसे ज्यादा सीन एबॉट रहे।

यशस्वी ने एक ओवर में ठोके 24 रन
ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहे सीन एबॉट को यशस्वी जायसवाल ने एक ही ओवर में 24 रन ठोक दिए। चौथे ओवर की पहले दो गेंदों पर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पॉइंट के पीछे चौके के लिए भेजा। तीसरी गेंद पर शॉर्ट फाइल लेग के बगल से यशस्वी ने चौका मारा। इसके बाद भारतीय ओपनर ने मिड विकेट और डीप स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्का मारा। आखिरी गेंद पर वह कोई रन नहीं बना पाए। इस तरह एबॉट के ओवर में 24 रन बने।

पावरप्ले में बनाए 53 रन
यशस्वी जायसवाल ने छठे ओवर में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 24 गेंद पर 9 चौके और 2 छक्कों की मदद से फिफ्टी लगाई। इसी ओवर में वह आउट भी हो गए। यशस्वी टी20 इंटरनेशनल मैच के पावरप्ले में अर्धशतक लगाने वाले भारत के तीसरे बल्लेबाज हैं। इससे पहले रोहित शर्मा और केएल राहुल ऐसा कर चुके हैं। 53 रन किसी भी भारतीय बल्लेबाज का पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर भी है।

भारत के 6 ओवर में 77 रन
भारतीय टीम ने 6 ओवर में 77 रन ठोक दिए। यह घरेलू मैदान पर टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया का सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर भी है। इससे पहले टीम ने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ नागपुर में 77 रन ही बनाए थे।

T20I में भारत के लिए सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर
82/2 vs स्कॉटलैंड, दुबई, 2021
78/2 vs दक्षिण अफ्रीका, जोहान्सबर्ग, 2018
77/1 vs ऑस्ट्रेलिया, तिरुवनंतपुरम, 2023
77/1 vs श्रीलंका, नागपुर, 2009
76/1 vs न्यूज़ीलैंड, जोहान्सबर्ग, 2007
74/1 vs ऑस्ट्रेलिया, सिडनी, 2016

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...