22.2 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेल4 टीमें बाहर, बाकी 6 में जंग… समझिए प्लेऑफ का पूरा झोल,...

4 टीमें बाहर, बाकी 6 में जंग… समझिए प्लेऑफ का पूरा झोल, RCB का अभी भी कट सकता पत्ता

Published on

बेंगलुरु

शनिवार की शाम को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बारिश ने खेल बिगाड़ दिया। लगातार बारिश के कारण मैदान खेलने लायक नहीं रहा। इस वजह से केकेआर और आरसीबी के बीच होने वाला आईपीएल 2025 का मैच रद्द कर दिया गया। मैच रद्द होने से केकेआर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिला। केकेआर को यह मैच जीतना जरूरी था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। बारिश की वजह से केकेआर का आईपीएल 2025 में प्लेऑफ तक पहुंचने का सपना टूट गया।

बाहर हो गई केकेआर की टीम
केकेआर को आरसीबी के खिलाफ मैच जीतना था, लेकिन बारिश ने सब कुछ धो दिया। मैच रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट मिला। केकेआर के अब 13 मैचों में 13 पॉइंट हैं। वे अब टॉप चार में नहीं आ सकते, क्योंकि दूसरी टीमों के पॉइंट उनसे ज्यादा हैं या उनका नेट रन रेट बेहतर है।

आरसीबी का टेबल में कैसा हाल?
आरसीबी के 11 मैचों में 16 पॉइंट थे। एक पॉइंट मिलने के बाद उनके 17 पॉइंट हो गए हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं की है। उनके अभी दो लीग मैच बाकी हैं। मैच 10 दिन के ब्रेक के बाद हो रहा था। सबको उम्मीद थी कि यह मैच प्लेऑफ के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा। लेकिन बारिश ने सारा मजा किरकिरा कर दिया। मैच रद्द होने से कई फैंस निराश हो गए।

खासकर वे लोग जो विराट कोहली के नाम की सफेद जर्सी पहनकर आए थे। फैंस कोहली को टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद सम्मान देना चाहते थे। वे उन्हें इस सीजन में आखिरी बार इस मैदान पर खेलते हुए देखना चाहते थे।

बाकी टीमों का क्या हाल?
आरसीबी अभी भी क्वालिफाई करने से चूक सकती है। आरसीबी अभी भी बाहर हो सकती है अगर गुजरात और मुंबई 18 पॉइंट्स तक पहुंच जाते हैं और पंजाब किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी सभी 17 पर समाप्त होते हैं, जिससे नेट रन रेट टाई-ब्रेक हो जाता है। ऐसा होने के लिए, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को रविवाद को जीतना होगा, दिल्ली कैपिटल्स को पंजाब किंग्स को फिर से हराना होगा, और मुंबई को अपने दोनों मैच जीतने होंगे।

जबकि आरसीबी अपने दोनों गेम हार जाए। हालांकि आरसीबी के पास अभी भी सबसे अच्छा नेट रन रेट है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के पास भी अभी मौका है। लखनऊ के 11 मैचों में 10 अंक हैं। अभी भी लखनऊ के 3 मैच बाकी हैं और यह टीम 16 अंक तक जा सकती है। हालांकि इसके साथ-साथ लखनऊ को बाकी टॉप 5 टीमों के लगातार हारने की दुआ करनी होगी।

क्या आरसीबी टॉप दो में जगह बना पाएगी?
आरसीबी के दो मैच बाकी हैं और टीम अच्छी फॉर्म में है। आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना बढ़ गई है। टीम के पास अभी भी मौका है। एक और जीत से उनकी स्थिति मजबूत होगी। दो और जीत उन्हें क्वालिफायर 1 की दौड़ में आगे कर सकती हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...