12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेल5 गेंद 27 रन, रिकॉर्ड नहीं राशिद का घमंड टूटा है, विल...

5 गेंद 27 रन, रिकॉर्ड नहीं राशिद का घमंड टूटा है, विल जैक्स ने क्रिस गेल को छोड़ा पीछे

Published on

अहमदाबाद

अफगानिस्तान के दिग्गज स्पिनर राशिद खान को विश्व क्रिकेट में सबसे खतरनाक टी20 बॉलर का तमगा मिला हुआ है। राशिद को क्रिकेट वर्ल्ड में 10 साल पूरे होने वाले हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी फिरकी से पूरी दुनिया के बल्लेबाजों के नाम में दम कर के रखा है। राशिद के खिलाफ रन बनाना तो दूर बल्लेबाज अपने विकेट को बचाने लिए संघर्ष करते हुए दिखते हैं, लेकिन उनका ये घमंड इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 45वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने तोड़ दिया।

आरसीबी के खिलाफ गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले राशिद खान ने अपने चार ओवर के स्पेल में 51 रन लुटाए और एक भी विकेट नहीं ले पाए। इस दौरान राशिद के स्पेल के आखिरी ओवर में विल जैक्स और विराट कोहली ने मिलकर 29 रन कूट दिए। आईपीएल के इतिहास में राशिद के एक ओवर में पहली बार 29 रन बने। पारी का 16वां ओवर करने आए राशिद खान को पहली गेंद पर विराट कोहली ने सिंगल लेकर स्ट्राइक विल जैक्स को दिया। इसके बाद तो उन्होंने ऐसा तांडव मचाया की आरसीबी मैच जीतकर ही वापस लौटी। विल जैक्स ने 5 गेंद में 28 रन कूट दिए।

क्रिस गेल को विल जैक्स ने छोड़ा पीछे
ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि राशिद खान के खिलाफ चौके और छक्के की बरसात होती हो। आईपीएल के 17वें सीजन से पहले सिर्फ एक बार ऐसा देखने को मिला जब राशिद के खिलाफ बल्लेबाजों ने कोहराम मचाया था। उस समय राशिद सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते थे। साल 2018 आईपीएल में राशिद के खिलाफ पंजाब किंग्स की तरफ क्रिस गेल और करुण नायर ने मिलकर 27 कूट थे। इसमें गेल ने 26 और नायर ने 1 रन बनाए थे। इस तरह विल जैक्स और विराट कोहली की जोड़ी ने अब गेल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

24 गेंद रहते ही आरसीबी ने जीता मैच
गुजरात टाइटंस के खिलाफ आरसीबी ने 24 गेंद रहते ही मैच को अपने नाम कर लिया। टॉस हारने के बाद गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 200 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इसके जवाब में आरसीबी ने विल जैक्स नाबाद 100 और विराट कोहली कोहली के 70 रनों की दमदार पारी से मैच को 9 विकेट से अपने नाम कर लिया।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...