12.2 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेल5 खिलाड़ी जिनका चयनकर्ताओं ने तोड़ा दिल, टीम इंडिया में जगह मिलने...

5 खिलाड़ी जिनका चयनकर्ताओं ने तोड़ा दिल, टीम इंडिया में जगह मिलने के बाद भी होंगे दुखी

Published on

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। 25 सितंबर से चीन की मेजबानी में गेम्स का आयोजन होना है। यह अक्टूबर के पहले हफ्ते तक चलेगा। यानी एशियन गेम्स में खेलने वाले खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप 2023 में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। बीसीसीआई ने जो टीम चुनी है, उसमें कई ऐसे नाम थे जो वर्ल्ड कप खेलने का सपना देख रहे थे। लेकिन टीम इंडिया का हिस्सा रहते हुए उनका यह सपना टूट गया है। हम आपको 5 ऐसे ही नामों के बारे में बताने जा रहे हैं।

वॉशिंगटन सुंदर
इस साल की शुरुआत तक वॉशिंगटन सुंदर भारतीय वनडे टीम के नियमति सदस्य थे। इसकी वजह थी रविंद्र जडेजा का चोटिल रहना। लेकिन अब जडेजा फिट हो गए हैं और सुंदर को बाहर कर रास्ता दिखा दिया गया है। अच्छे प्रदर्शन के बाद भी सुंदर अब वर्ल्ड कप में नहीं खेल पाएंगे।

अर्शदीप सिंह
अर्शदीप सिंह टी20 में भारत के प्रमुख गेंदबाज हैं। वनडे में अभी तक उन्हें कम ही मुकाबले खेलने को मिले हैं। लेकिन भारतीय वनडे टीम में कोई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज नहीं है। ऐसे में अर्शदीप को वर्ल्ड कप टीम का दावेदार माना जा रहा था। लेकिन अब उम्मीद पूरी तरह खत्म हो गई है।

रुतुराज गायकवाड़
महाराष्ट्र के बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ के वेस्टइंडीज दौरे पर वनडे टीम में जगह मिली है। वह टेस्ट टीम का भी हिस्सा हैं। उन्हें वर्ल्ड कप टीम का भी दावेदार माना जा रहा था। अब एशियन गेम्स में भले ही वह भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे लेकिन वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट चुका है।

​आवेश खान​
आवेश खान ने भारत के लिए अभी तक 5 वनडे खेले हैं। कुछ समय से वह टीम से बाहर चल रहे थे। लेकिन वेस्टइंडीज दौरे पर उनकी वापसी हो गई है। वनडे टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं। प्रसिद्ध कृष्णा भी फिट नहीं हैं। ऐसे में आवेश को वर्ल्ड कप टीम में जगह मिलने की थोड़ी बहुत उम्मीद बची थी। अब वो भी खत्म हो गई है।

यशस्वी जायसवाल
युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने वेस्टइंडीज दौरे पर टेस्ट डेब्यू कर लिया है। उन्हें वनडे टीम में भी जगह मिली है। यहां भी वह डेब्यू कर सकते हैं। माना जा रहा था कि वह वर्ल्ड कप में भारत के तीसरे ओपनर होंगे। लेकिन एशियन गेम्स की टीम में जगह मिलने के साथ ही उनके वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट गया।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...