12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeखेल5 छक्के-10 चौके, 28 गेंद में 76 रन, शेफाली वर्मा ने खेली...

5 छक्के-10 चौके, 28 गेंद में 76 रन, शेफाली वर्मा ने खेली करियर की सबसे विस्फोटक पारी

Published on

नवी मुंबई

दिल्ली कैपिटल्स ने सिर्फ 7.1 ओवर में ही 106 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए गुजरात टाइटंस पर धमाकेदार जीत दर्ज की। वीमेंस प्रीमियर लीग में शनिवार रात डीवाई पाटिल स्टेडियम में शेफाली वर्मा का तूफान आया, जिन्होंने 10 चौके और पांच छक्के के मदद से सिर्फ 28 गेंद में 76 रन कूट दिए। इस दौरान उन्होंने 19 गेंद में अर्धशतक भी लगाया, जो टूर्नामेंट की दूसरे सबसे तेज फिफ्टी थी।

चार मैच में दूसरी फिफ्टी
शेफाली वर्मा ने हर गेंदबाज की जमकर खबर लगी। 76 में से 70 रन तो सिर्फ चौके-छक्के से बनाए। 77 गेंद पहले मिली इस जीत के बाद शेफाली वर्मा ने कहा कि वह सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहती थी। पिछले गेम में मैं फ्लिक खेलते हुए आउट हो गई थी इसलिए मैंने सीधे खेलने की कोशिश की। मैं छक्कों के लिए जानी जाती हूं। मैं कड़ी मेहनत करती रहूंगी और अपनी टीम के लिए रन बनाने की कोशिश करूंगी।

मारिजान कैप रहीं प्लेयर ऑफ द मैच
दिल्ली की साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर मारिजान कैप ने अपनी तेज गेंदबाजी से 4 ओवर में महज 15 रन देकर पांच विकेक चटकाए, इसी के चलते गुजरात सिर्फ 105 रन ही बना पाया। भारतीय तेज गेंदबाज शिखा पांडे का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने 26 रन देकर तीन विकेट लिए। लेफ्ट हैंड स्पिनर राधा यादव ने 19 रन देकर एक सफलता हासिल की। गुजरात जायंट्स के लिए किम गार्थ ने सबसे ज्यादा नाबाद 32 रन का योगदान दिया, उन्होंने 37 गेंद की पारी में तीन चौके लगाने के साथ सातवें विकेट के लिए जॉर्जिया वेहरहम (22) के साथ 33 और आठवें विकेट विकेट के लिए तनुजा कंवर (13) के साथ 31 रन की अहम साझेदारी की। कैप और शिखा की शानदार गेंदबाजी से पावरप्ले में ही दिल्ली ने गुजरात की आधी टीम को पवेलियन भेज दिया। इसके बाद गुजरात के पास संभलकर खेलने के अलावा कोई चारा नहीं था।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...