18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeखेल11 रन पर गिर गए थे 5 विकेट, हार के मुंह पर...

11 रन पर गिर गए थे 5 विकेट, हार के मुंह पर खड़ी थी दिल्ली, वहां से रणजी ट्रॉफी में मिली रोमांचक जीत

Published on

मोहाली:

कप्तान हिम्मत सिंह की 194 रन की साहसिक पारी के बाद हिमांशु चौहान और रितिक शौकीन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप डी के रोमांचक मैच में उत्तराखंड पर सात रन से जीत दर्ज की। मौजूदा रणजी सत्र में यह दिल्ली की पहली जीत है। हिम्मत की शानदार पारी के बाद हिमांशु (39 रन पर पांच विकेट) और शौकीन (81 रन पर तीन विकेट) ने आपस में आठ विकेट साझा किये जिससे उत्तराखंड की दूसरी पारी 165 रन पर सिमट गयी।

इस जीत से छह अंक मिलने के बाद भी दिल्ली की टीम ग्रुप तालिका में कुल आठ अंक के साथ सातवें पायदान पर है। दिल्ली को इससे पहले तीन मैचों में दो हार मिली थी जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था। पुदुचेरी ने दिल्ली को घर में आकर 9 विकेट से हराया था। जम्मू और कश्मीर के खिलाफ मैच में खराब मौसम की वजह से एक ही पारी खेली जा सकी। उसमें भी दिल्ली की बैटिंग फेल रही थी। फिर मध्य प्रदेश के खिलाफ टीम 86 रन से हार गई।

मैच के आखिरी दिन उत्तराखंड को जीत के लिए 77 रन की जरूरत थी और उसके चार विकेट बचे थे। एक छोर से शानदार बल्लेबाजी कर रहे अखिल रावत (185 गेंद में 63 रन) के आउट होने के बाद उत्तराखंड की पारी लड़खड़ा गयी। दिल्ली की पहली पारी में 147 रन के जवाब में उत्तराखंड ने 239 रन बनाये थे। दिल्ली ने दूसरी पारी में 11 रन पर पांच विकेट गंवाने के बावजूद नौ विकेट पर 264 रन बनाकर पारी घोषित की। उत्तराखंड को जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य मिला था। उत्तराखंड के तेज गेंदबाज दीपक धपोला ने हैट्रिक विकेट भी चटकाया।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...