9.9 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेल6, 4, 6, 6... ये पिटाई कभी नहीं भूलेंगे शाहीन भाई, ऑस्ट्रेलियाई...

6, 4, 6, 6… ये पिटाई कभी नहीं भूलेंगे शाहीन भाई, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने शामत लाई

Published on

होबार्ट

ऑस्ट्रेलिया ने वर्षा से प्रभावित सात ओवर का पहला मैच 29 रन से जीता था जबकि दूसरे मैच में स्पेंसर जॉनसन (26 रन पर पांच विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत 13 रन से जीत दर्ज की थी। अब तीसरे मुकाबले में मार्कस स्टोइनिस की नाबाद 61 रन की तूफानी पारी से कंगारुओं ने तीसरे और आखिरी टी-20 में सात विकेट से फतह हासिल करते हुए पाकिस्तान का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया।

स्टोइनिस की तूफानी फिफ्टी
स्टोइनिस ने 27 गेंद की अपनी पारी में पांच छक्के और पांच चौके मारे, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने 118 रन के लक्ष्य को 11.2 ओवर में तीन विकेट पर 118 रन बनाकर हासिल कर लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 117 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पावर प्ले के भीतर ही सलामी बल्लेबाजों जैक फ्रेजर मैकगर्क (18) और मैथ्यू शॉर्ट (02) के विकेट गंवा दिए, जिसके बाद कप्तान जोश इंग्लिस (27) और स्टोइनिस ने तीसरे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी करके पारी को संभाला।

एक ओवर में तीन छक्के और एक चौका
मैच में मार्कस स्टोइनिस इतनी प्रचंड बल्लेबाजी कर रहे थे कि शाहीन शाह अफरीदी भी उनके प्रकोप से नहीं बच पाए। 10 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 86/3 हो चुका था। कंगारुओं को जीत के लिए 10 ओवर में सिर्फ 32 रन की दरकार थी। शाहीन शाह अफरीदी 11वां ओवर फेंकने आए। स्टोइनिस ने दूसरी गेंद को डीप स्क्वैयर लेग पर छक्का मारा। तीसरी गेंद मिड ऑफ के ऊपर से चौके के लिए गई। चौथी बॉल मिड विकेट के ऊपर से मारकर 23वीं गेंद पर अपनी फिफ्टी पूरी की। आखिरी गेंद पर टिम डेविड ने भी छक्का मार दिया।

अफरीदी ने तीन ओवर में लुटाए 43 रन
पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों शाहीन शाह अफरीदी (43 रन पर एक विकेट) और हारिस राऊफ (बिना विकेट के 34 रन) ने छह ओवर में 77 रन लुटाए। पाकिस्तान ने इससे पहले 56 रन पर अंतिम नौ विकेट गंवाए, जिससे टीम 18.1 ओवर में 117 रन पर सिमट गई। बाबर आजम (41) और हसीबुल्लाह खान (24) ही पाकिस्तान की ओर से 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए। पाकिस्तान ने एकदिवसीय श्रृंखला 2-1 से जीती थी लेकिन टी-20 में टीम लगातार जूझती रही।

Latest articles

तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का पहला ऑर्डर

चेन्नई। टीवीके चीफ सी जोसेफ विजय यानी थलापति विजय आज तमिलनाडु के सीएम पद...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...