12.2 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेल6, 6, 6, 6, 6, 6... भारतीय बॉलर को 6 गेंद पर...

6, 6, 6, 6, 6, 6… भारतीय बॉलर को 6 गेंद पर पड़े 6 छक्के, एक ओवर में दे दिए 37 रन

Published on

हॉन्गकॉन्ग सिक्सेस टूर्नामेंट में इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर रवि बोपारा ने एक ओवर में 6 छक्के लगाकर तहलका मचा दिया। रॉबिन उथप्पा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए बोपारा ने विपक्षी टीम के कप्तान को ही अपना निशाना बनाया। उथप्पा ने अपने एक ओवर में 37 रन लुटा दिए, जिसमें 6 छक्के और एक वाइड गेंद शामिल थी। इस दौरान बोपारा ने केवल 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

उथप्पा ने वाइड भी फेंक दिया
रवि बोपारा ने उथप्पा के ओवर की पहली 5 गेंदों पर छक्के जड़े, जिसके बाद उथप्पा ने छठी गेंद पर वाइड फेंकी। ओवर की 7वीं गेंद पर बोपारा ने एक और छक्का लगाया और ओवर से कुल 37 रन बटोरे। इसके बाद बोपारा को शाहबाज नदीम की गेंद का सामना करना पड़ा। नदीम की पहली ही गेंद पर बोपारा ने एक और छक्का जड़ दिया, जिससे उनके लगातार सात छक्के पूरे हो गए।

इंग्लैंड टीम की कप्तानी कर रहे बोपारा ने 14 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर रिटायरमेंट ले लिया। सामित पटेल ने बोपारा का बखूबी साथ निभाया और 18 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। बोपारा और पटेल की आतिशी पारी की बदौलत इंग्लैंड ने 6 ओवर में 120/1 का स्कोर बनाया।

तीन मैच हार चुका है भारत
भरत चिपली (7 गेंदों में 21 रन), श्रेयस गोस्वामी (10 गेंदों में 27 रन) और केदार जाधव (15 गेंदों में नाबाद 48 रन) की उपयोगी पारियों के बावजूद भारत इंग्लैंड के स्कोर को पार नहीं कर सका। भारत 6 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 105 रन ही बना सका और मैच 15 रनों से हार गया। भारत को टूर्नामेंट में अभी तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है और उसे पाकिस्तान, यूएई और इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संकल्प और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के प्रयासों से बदल रही है चिरमिरी की तस्वीर

रायपुर। चिरमिरी के एसईसीएल क्षेत्र में रहने वाले लोग पीढ़ियों से कोयले की खदानों...

मुख्यमंत्री की ‘गांव चलो’ मुहिम: जाजोद की गलियों में सुबह-सुबह पहुंचे भजनलाल शर्मा, बच्चों को बांटी चॉकलेट

राजस्थान। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'गांव चली सरकार' अभियान के तहत शुक्रवार...

सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा रहे साक्षी

कोलकाता/जयपुर। पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। भाजपा नेता...

हाईवे किनारे बच्चों को खेलता देख सीएम मान ने रुकवाया काफिला, बीच मैदान पहुंच बढ़ाया हौसला

पंजाब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का एक बेहद सरल और मिलनसार अंदाज...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...