7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeखेल6, 6, W... राहुल त्रिपाठी को चालाकी दिखानी पड़ी भारी, ताबड़तोड़ पारी...

6, 6, W… राहुल त्रिपाठी को चालाकी दिखानी पड़ी भारी, ताबड़तोड़ पारी के बाद यूं हुए आउट

Published on

राजकोट

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला राजकोट में खेला जा रहा है। तीन मैच की सीरीज में अभी दोनों टीमों ने 1-1 जीत हासिल की है। यानी इस मैच को जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ईशान किशन के आउट होने के बाद भारत के लिए राहुल त्रिपाठी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।

आते ही छा गए राहुल
राहुल त्रिपाटी क्रीज पर उतरे तो भारत का स्कोर 3 रन पर एक विकेट था। सिर्फ दूसरा ही इंटनेशनल मैच खेल रहे राहुल त्रिपाठी ने चौके के साथ अपना खाता खोला। गेंद विकेटकीपर से ज्यादा दूर नहीं थी। इसके बाद उन्होंने रूकने का नाम ही नहीं लिया। उन्होंने महीश तीक्षाना के 5वें ओवर में तीन चौके मारे। छठे ओवर में उन्होंने तेज गेंदबाज चमिका करुणारत्ने को लगातार दो छक्के मारे। दोनों छक्के गेंदबाज के सिर के ऊपर से बाउंड्री लाइन के बाहर गए।

चालाकी दिखाने में हुए आउट
करुणारत्ने ने लगातार दो गेंदों पर सामने दो छक्के खाने के बाद पटकी हुई गेंद फेंकी। राहुल त्रिपाठी ने यहां चालाकी दिखाने की कोशिश की। उन्होंने गेंद को थर्ड मैन के ऊपर से खेलना चाहता। लेकिन वह उनके बल्ले पर ठीक से नहीं आई और सीधे वहां फील्डिंग कर रहे दिलशान मदुशंका के हाथों में चली गई।

32 रन बाउंड्री से बनाए
राहुल त्रिपाठी ने इस मुकाबले में 16 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे। उन्होंने इस पारी में 32 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए। जब वह आउट हुए तो भारत का स्कोर 52 रन था। उन्होंने शुभमन गिल के साथ 32 गेंदों पर 49 रनों की साझेदारी बनाई। इसमें गिल का योगदान 16 गेंदों पर 14 रनों का था। उनकी पारी की वजह से ही भारतीय टीम सीरीज में पहली बार पावरप्ले में 50 से ज्यादा रन बना पाई।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...