11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेल6,6,6... अपने दूसरे ही मैच में हैट्रिक सिक्स लगाकर अभिषेक शर्मा ने...

6,6,6… अपने दूसरे ही मैच में हैट्रिक सिक्स लगाकर अभिषेक शर्मा ने ठोकी सेंचुरी, पहले में हुए थे डक

Published on

हरारे:

अभिषेक शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उनकी पारी 4 गेंदों पर खत्म हो गई थी। अभिषेक खाता भी नहीं खोल पाए थे। लेकिन एक दिन बाद ही अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक ठोक दिया है। अपने दूसरे ही इंटरनेशनल मैच में अभिषेक ने 46 गेंदों पर शतक ठोक दिया। फिफ्टी से शतक तक पहुंचने में उन्होंने सिर्फ 13 गेंदों का सामना किया।

हैट्रिक छक्के से अभिषेक का शतक
अभिषेक शर्मा ने लगातार तीन गेंदों पर तीन शतक लगाकर शतक पूरा किया। यह दिखाता है कि वह रिकॉर्ड के लिए नहीं खेलते हैं। 43 गेंदों पर वह 82 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद वेलिंगटन मसाकाद्जा को लगातार तीन छक्के मारे। हालांकि शतक बनाने के बाद अगली ही गेंद पर आउट भी हो गए। 47 गेंदों की अपनी 100 रनों की पारी में अभिषेक शर्मा ने 7 चौके और 8 छक्के मारे।

जीवनदान मिलने के बाद हुए खतरनाक
अभिषेक शर्मा ने इस मैच में सेट होने के लिए समय लिया। उन्हें जिम्बाब्वे के फील्डर्स ने जीवनदान भी दिया। उन्हें जीवनदान मिला तो 23 गेंद पर 27 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद पंजाब के इस बल्लेबाज ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 33 गेंदों पर उन्होंने अपनी पहली फिफ्टी लगाई। अगले 13 गेंदों पर शतक लगा दिया। टी20 क्रिकेट में यह उनकी चौथी सेंचुरी है।

टीम की शुरुआत थी खराब
जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत की बैटिंग पूरी तरह फेल रही थी। 116 रनों के लक्ष्य के सामने भारतीय टीम 102 पर ऑलआउट हो गई। एक ही बाद ही सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भी भारत की शुरुआत खराब रही। कप्तान शुभमन गिल दूसरे ही ओवर में आउट हो गए। इसके बाद अभिषेक शर्मा और रुतुराज गायकवाड़ ने संभलकर बैटिंग की। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 36 रन ही था।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...