9.8 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल'एजेंट के कंट्रोल में हैं पाकिस्तान के 7-8 बड़े क्रिकेटर...', चैम्पियंस ट्रॉफी...

‘एजेंट के कंट्रोल में हैं पाकिस्तान के 7-8 बड़े क्रिकेटर…’, चैम्पियंस ट्रॉफी के बीच अहमद शहजाद का दावा

Published on

लाहौर,

पाकिस्तान क्रिकेट टीम अपनी ही मेजबानी में खेली जा रही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गई है. यह टीम ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ सकी. ऐसे में उसकी जमकर आलोचना हो रही है. चैम्पियंस ट्रॉफी में ग्रुप-ए से भारतीय टीम और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. जबकि मेजबान पाकिस्तान और बांग्लादेश टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

मगर इसी बीच पाकिस्‍तान के बल्‍लेबाज अहमद शहजाद ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उनका कहना है कि पाकिस्तान क्रिकेट को एजेंट्स कंट्रोल कर रहे हैं. उनके ही कंट्रोल में अभी 7-8 बड़े खिलाड़ी हैं. इसके कारण ही पाकिस्‍तान क्रिकेट की स्थिति और बुरी हुई है.

कप्‍तान-उप कप्‍तान भी एजेंट के होते हैं
शहजाद ने कहा, ‘पाकिस्‍तान क्रिकेट के अंदर एजेंट्स आ गए हैं. हमारे 7 से 8 मौजूदा खिलाड़ी एक एजेंट के साथ हैं. एजेंट का फायदा इस चीज में ही होता है कि उसके ज्‍यादा से ज्‍यादा खिलाड़ी टीम में खेलें. जब कप्‍तान-उप कप्‍तान उस एजेंट के हैं तो इन सब चीजों पर एजेंट्स का काफी प्रभाव हो गया, जिसकी वजह से वो 7-8 खिलाड़ी खेलते रहें.’

उन्होंने कहा, ‘आपको देश के लिए ईमानदार रहना होगा और दोस्‍तों की गलतियों को भी दुनिया के सामने लाते हैं, मगर एजेंट्स के प्रभाव के कारण जब आप अपने दोस्‍तों की गलतियों को छिपाते रहे और उसे बिना मतलब के सपोर्ट करते रहे तो देश को उसका नुकसान होता है. दोहरा नुकसान ये हुआ कि घरेलू क्रिकेट का पहिया रुक गया.’

पाकिस्तान टीम में चल रही ग्रुपिंग
अहमद शहजाद का आरोप है कि टीम के अंदर ग्रुपिंग की वजह से कप्‍तान, उप कप्‍तान के दोस्‍तों को मौके पर मौके दिए गए. घरेलू क्रिकेट में अच्‍छा प्रदर्शन करने वालों को नजरअंदाज किया गया, जिसकी वजह से पाकिस्‍तान क्रिकेट की हालत खराब हो गई. उन्होंने कहा, ‘जब आप घरेलू क्रिकेट में परफॉर्म करने वाले प्‍लेयर्स को नहीं लाओगे तो उससे ये हुआ कि वो लोग छोड़कर दुबई, अमेरिका जाने लगे और ये सब टीम में ग्रुपिंग और कप्‍तान की वजह से हो रहा था. उन्‍होंने वहां से यह सब शुरुआत की थी. जो गलत है.

Latest articles

मप्र में कहीं आंधी-बारिश तो कहीं पारा 45 डिग्री पार, लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम पूरी तरह दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा...

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...