9 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeखेल28 रन पर 7 विकेट... ये ऑस्ट्रेलिया को क्या हो गया, चैंपियंस...

28 रन पर 7 विकेट… ये ऑस्ट्रेलिया को क्या हो गया, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले हुई बड़ी अनहोनी

Published on

कोलंबो

कुसल मेंडिस के पांचवें शतक और डुनिथ वेलालागे के चार विकेट की मदद से श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को शुक्रवार को दूसरे वनडे मैच में 174 रन से हराकर सीरीज 2-0 से जीत ली है। मैच में कप्तान चरित असालांका के टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनने के बाद श्रीलंका ने 50 ओवरों में चार विकेट पर 281 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी 7 विकेट 28 रन के भीतर गंवा दिए और पूरी टीम 25वें ओवर में 107 रन पर आउट हो गई।

श्रीलंका की शानदार जीत
श्रीलंका के लिए मेंडिस ने 101 और असालांका ने नाबाद 78 रन बनाए। ओपनिंग बल्लेबाज निशान मदुष्का ने 51 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर श्रीलंका के खिलाफ उसका दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले 2013 में पूरी टीम 74 रन पर आउट हो गई थी। कप्तान स्टीव स्मिथ और जोश इंगलिस ने 46 रन की साझेदारी की लेकिन इंगलिस (22) को वेलालागे ने बोल्ड कर दिया।

नहीं चल पाए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज
ग्लेन मैक्सवेल 1 ही रन बना सके और वेलालागे का शिकार हुए। स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की पारी में सबसे ज्यादा 29 रन बनाए जिन्हें लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने पवेलियन भेजा। वेलालागे ने 35 रन देकर चार विकेट लिए जबकि फर्नांडो और हसरंगा को 3-3 विकेट मिले।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बुरा हाल
ऑस्ट्रेलिया का चैंपियंस ट्रॉफी से पहले बुरा हाल हो गया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम को श्रीलंका के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले हार का सामना तो करना ही पड़ा है। वहीं उनके 5 बड़े खिलाड़ी पहली ही चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। जिनमें पैट कमिंस, जोस हेजलवुड, मिचेल स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस का नाम भी शामिल है।

Latest articles

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

बीएचईएल में नई भर्ती आर्टिजनों के वेतन पुनरीक्षण की मांग, ऐबू ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में नई भर्ती कामगारों (आर्टिजनों) के हितों और वेतन विसंगतियों को...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...