15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलमुरलीधरन जैसा खतरनाक स्पिनर, सचिन ने पहली ही बॉल पर मारा शॉट,...

मुरलीधरन जैसा खतरनाक स्पिनर, सचिन ने पहली ही बॉल पर मारा शॉट, बाउंड्री पर कैफ ने खेल कर दिया

Published on

बेंगलुरु

जब कभी क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज का नाम पूछा जाएगा तो शायद सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले आएगा। ऑल टाइम ग्रेट स्पिनर्स के सवाल में नि:संदेह श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन टॉप पर होंगे। अफसोस कि अब दोनों ही स्टार खिलाड़ी क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं। वो जनरेशन बेहद खुशकिस्मत थी, जिन्होंने इन दो धुरंधरों को साथ खेलते देखा। मगर संन्यास ले चुके अब ये दोनों दिग्गज इतने सालों बाद एकबार फिर ग्राउंड पर एक्शन में नजर आए। मौका था वन वर्ल्ड- वन फैमिली टी-20 प्रदर्शनी मैच का।

बेंगलुरु के नजदीक मुदेनहल्ली में स्थित श्री कृष्णन क्रिकेट स्टेडियम में रिटायर्ट प्लेयर्स की महफिल सजी। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली टीम वन वर्ल्ड ने युवराज सिंह की वन फैमिली को चार विकेट से हरा दिया। इस मैच में सात देशों के 24 दिग्गज खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वन वर्ल्ड ने दक्षिण अफ्रीका के अल्विरो पीटरसन की 50 गेंदों में 74 रनों की शानदार पारी की मदद से जीत हासिल की। इस मैच में सचिन तेंदुलकर ने 16 गेंदों में 27 रन की पारी खेली हालांकि श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन की पहली ही बॉल पर वह आउट हो गए।

मैच में मुरलीधरन की पहली ही बॉल पर सचिन तेंदुलकर ने कदमों का इस्तेमाल किया और बाहर निकलकर जोरदार शॉट मारा। लॉन्ग ऑन पर मुस्तैद मोहम्मद कैफ ने शानदार कैच लपका। इससे पहले, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करते हुए, वन फैमिली ने 181 रन बनाए। जवाब में सचिन और नमन ओझा ने टीम को शानदार शुरुआत दी। सचिन ने अपनी 27 रन की पारी में तीन चौके जमाए। आखिरी 12 गेंदों में 17 रन चाहिए थे, इरफान पठान ने अपनी टीम को जीत के करीब ले जाने के लिए संयम दिखाया। आखिरी ओवर में जब सिर्फ सात रन की जरूरत थी तो इरफान ने अपने बडे़ भाई यूसुफ पठान की गेंद पर छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...