19.2 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeखेलकॉमनवेल्थ में हुआ भयावह हादसा, ट्रैक से गिरे कई साइक्लिस्ट, ले जाना...

कॉमनवेल्थ में हुआ भयावह हादसा, ट्रैक से गिरे कई साइक्लिस्ट, ले जाना पड़ा अस्पताल

Published on

बर्मिंघम,

बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ 2022 का आयोजन हो रहा है जिसमें दुनिया के 72 देशों के एथलीट दमखम दिखा रहे हैं. फैन्स भी खिलाड़ियों को चीयर करने भारी-तादाद में स्टेडियम का रुख कर रहे हैं. खुशी के इन लम्हों के बीच कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन एक भयानक हादसा देखने को मिला. यह हादसा पुरुषों की 15 किमी स्क्रैच साइक्लिंग इवेंट के दौरान हुआ.

वॉल्स हुए गंभीर रूप से घायल
इंग्लैंड के साइकिल सवार मैट वॉल्स और कनाडा के डेरेक जी संतुलन बिगड़ने की वजह से साइक्लिंग ट्रैक छोड़कर दर्शक एरिया में घुस गए, जिससे अराजकता फैल गई. 24 वर्षीय वॉल्स तो गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं आइल ऑफ मैन के साइकिल चालक मैथ्यू बोस्टॉक भी इस घटना में शामिल थे. वॉल्स, डेरेक जी और बोस्टॉक तीनों को ही हॉस्पिटल ले जाने की जरूरत पड़ी.

https://twitter.com/i/status/1553731043466805248

भीषण दुर्घटना ने जिसने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ‘ली वैली वेलोपार्क में ट्रैक और पैरा ट्रैक साइक्लिंग के सुबह के सत्र में एक दुर्घटना के बाद मैदान पर ही मेडिकल टीम द्वारा तीन साइकिल चालकों और दो दर्शकों का इलाज किया गया है. बाद में तीन साइकिल चालकों को अस्पताल ले जाया गया.’

प्रवक्ता ने आगे कहा, ‘दोनों दर्शकों को अस्पताल में इलाज की आवश्यकता नहीं थी. हम इस घटना में शामिल साइकिल चालकों और दर्शकों को अपनी शुभकामनाएं देना चाहते हैं और त्वरित मदद के लिए चिकित्सा टीम को धन्यवाद देना चाहते हैं.’

बाद में हॉस्पिटल से मिली छुट्टी
ब्रिटेन में साइक्लिंग की शासी निकाय ने ट्वीट करके कहा, ‘मैट होश में हैं और बात कर रहें हैं. उन्हें अस्पताल में चिकित्सकीय टीम पूरी नजर रखी हुई है.’ हालांकि बाद में मैट वॉल्स को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. उधर टीम इंग्लैंड ने दावा किया कि ओलंपिक चैंपियन को उनके माथे पर खरोंच और चोट के निशान हैं जिसके चलते उन्हें टांके लगे, लेकिन कोई बड़ी चोट नहीं है.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...