13.4 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलमैदान पर हुआ भयानक हादसा, मुंह पर गेंद लगने से लहूलुहान हुए...

मैदान पर हुआ भयानक हादसा, मुंह पर गेंद लगने से लहूलुहान हुए रवि बिश्नोई

Published on

पल्लेकेले

श्रीलंका और भारत के बीच खेले गए पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के साथ भयानक हादसा हुआ। उनके आंख के ठीक नीचे गेंद लगी और वह चोटिल हो गए। उनकी आंख के नीचे एक कट साफ दिख रहा था। उनके खून भी निकल रहा था। आखिर यह चोट उनके कब और कैसे लगी। आइये आपको विस्तार से बताते हैं।

कैसे लगी रवि बिश्नोई के गेंद?
दरअसल, श्रीलंका की पारी का 16वां ओवर भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से रवि बिश्नोई डाल रहे थे। उनके ओवर की पहली गेंद पर श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस स्ट्राइक पर थे। बिश्नोई ने गूगली गेंद डाली जिसुपर उनके बल्ले का लीडिंग एज निकला और गेंद वापस बिश्नोई के सीधे हाथ की तरफ आ रही थी। ऐसे में बिश्नोई ने कैच पकड़ने की कोशिश में शानदार डाइव लगाई।

वो गेंद तक भी पहुंचे। लेकिन एक हाथ से कैच पकड़ नहीं पाए। हालांकि जब वह नीचे जमीन पर डाइव लगाकर गिर रहे थे। तो गेंद नीचे टप्पा खाकर वापस उनकी बाएं आंख के नीचे लगी। इससे उनकी आंख के नीचे एक कट भी पड़ गया। रवि बिश्नोई के खून भी निकल रहा था हालांकि इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और उनकी आंख के नीचे बैंडेज लगा दी। बता दें कि इसी ओवर की आखिरी गेंद पर इस लेग स्पिनर ने कप्तान चरिथ असलंका की विकेट भी झटकी थी।

भारत ने 43 रन से जीता मैच
श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले टी20 में भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके चलते भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 213 रन बोर्ड पर लगा दिए। सूर्यकुमार यादव ने 58 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं 214 रन का पीछा करते हुए श्रीलंका 19.2 ओवर में 170 रन पर ऑल आउट हो गई और 43 रन से मैच हार गई। बता दें कि यह नए कोच गौतम गंभीर और नए टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के दौर में भारत की पहली टी20 जीत थी। 3 मैच की सीरीज में अब टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

Latest articles

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...