9.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलटी20 विश्व कप के बीच एरोन फिंच का करियर अधर में, साबित...

टी20 विश्व कप के बीच एरोन फिंच का करियर अधर में, साबित हो सकता है यह आखिरी मैच

Published on

सिडनी

आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। टीम के कप्तान एरोन फिंच चोटिल हैं और अफगानिस्तान के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में उनके खेलने की संभावना काफी कम है। फिंच ने इस मैच से पहले कहा कि अगर वह पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं तो टीम से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। संभावना है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए यह उनका आखिरी मैच हो सकता है।

फिंच और टिम डेविड दोनों की हैमस्ट्रिंग की चोट एक जैसी है जो आयरलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के दौरान आई। ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड में अफगानिस्तान के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए नेट रन रेट में भारी वृद्धि हासिल करनी होगी जबकि शनिवार को इंग्लैंड-श्रीलंका की भिड़ंत उनकी किस्मत का फैसला कर सकता है।

फिंच ने बुधवार को थोड़ी दौड़ लगाई और गुरुवार को ट्रेनिंग के दौरान फिर से अपनी हैमस्ट्रिंग की जांच करेंगे और फिर फैसला करेंगे कि वह खेलेंगे या नहीं। फिंच ने गुरुवार को ट्रेनिंग से पहले कहा, ‘मेरे खेलने की संभावना 70-30 फीसदी है, लेकिन मैं यह सुनिश्चित करने के लिए आज दोपहर को ठीक से इसका परीक्षण करूंगा कि मैं अगले मैच में टीम को बाधा तो नहीं पहुंचा रहा हूं। यह सबसे खराब स्थिति है कि आप एक कम खिलाड़ी के साथ खेलें।’

फिंच पहले ही वनडे से संन्यास ले चुके हैं और उन्होंने संकेत दिया कि यह टूर्नामेंट टी20 अंतर्राष्ट्रीय में उनका आखिरी हो सकता है। साथ ही वह इस बात पर भी अडिग दिखे कि उनके फैसला लेने में भावना की कोई भूमिका नहीं होगी। फिंच ने कहा, ‘अगर मुझे लगता है कि यह 1 प्रतिशत भी टीम के प्रदर्शन से समझौता करेगा तो मैं नहीं खेलूंगा। अगर मैं अपने हैमस्ट्रिंग के साथ अच्छा महसूस नहीं करता हूं, तो मैं नहीं खेलूंगा और हो सकता है कि आज मैं जो प्रयास कर रहा हूं, वह आखिरी हो सकता है। अगर मुझे दर्द या ऐसा कुछ महसूस होता है तो मैं नहीं खेलूंगा।’

फिंच ने पुष्टि की कि डेविड को ट्रेनिंग के दौरान अपनी हैमस्ट्रिंग पर इसी फिटनेस टेस्ट का सामना करना पड़ेगा। फिंच ने कहा, ‘मुझे लगता है कि स्कैन के परिणामों में काफी समानता है। उसकी भी चोट मेरी तरह ही है।’

Latest articles

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...