11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलउधार के बल्ले से अभिषेक ने मारा था शतक, बैट का मालिक...

उधार के बल्ले से अभिषेक ने मारा था शतक, बैट का मालिक तो सस्ते में ही निपट गया

Published on

हरारे

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने खुलासा किया कि उन्होंने 7 जुलाई को हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने करियर का पहला शतक उधार के बल्ले से लगाया था। पांच मैच की टी-20 सीरीज के दूसरे गेम में 47 गेंदों में 100 रन की पारी के साथ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए अभिषेक शर्मा की माने तो उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से ये कमाल किया। 6 जुलाई को अपने पहले टी-20 इंटरनेशनल में खाता भी नहीं खोल सके अभिषेक ने रविवार को अपने दूसरे ही टी-20 इंटरनेशनल में धमाकेदार शतक ठोक डाला। बाएं हाथ के इस आक्रामक बल्लेबाज की शतकीय पारी के बूते भारत ने जिम्बाब्वे पर 100 की रिकॉर्ड जीत के साथ पांच मैच की सीरीज में 1-1 की बराबरी हासिल की।

अभिषेक का शतक, गिल दो रन पर ही निपटे
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अभिषेक ने खुलासा किया कि उन्होंने इस शतक के लिए कप्तान गिल के बल्ले का इस्तेमाल किया और यह भी बताया कि यह पहली बार नहीं है कि उन्होंने ऐसा किया है। अभिषेक ने कहा, मैंने आज शुभमन के बल्ले से खेला, मैंने पहले भी ऐसा किया था। जब भी मुझे रन की जरूरत होती है तो मैं उनका बल्ला मांगता हूं।’ यहां बताना जरूरी हो जाता है कि शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा दोनों अच्छे दोस्त हैं। 2018 की अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम में भी दोनों साथ-साथ थे, जिसकी कप्तानी पृथ्वी शॉ करते थे। दोनों पंजाब की ओर से घरेलू क्रिकेट में एकसाथ खेलते हैं। दिलचस्प है कि अभिषेक को अपना बल्ला उधार देने वाले गिल इस मैच में चार गेंद में सिर्फ दो रन ही बना पाए।

बल्लेबाजों के बाद बॉलर्स का धमाल
अभिषेक के शतक, रुतुराज गायकवाड़ के 46 गेंदों पर नाबाद 77 रन और रिंकू सिंह के 22 गेंदों पर 48 रन की धमाकेदार पारी के दम पर भारत ने जिम्बाब्वे के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ कुल 234 रन बनाए। शानदार बल्लेबाजी के बाद भारत ने रवि बिश्नोई, आवेश खान और मुकेश कुमार जैसे गेंदबाजों के बूते वापसी जारी रखी। आवेश के 3/15, बिश्नोई के 2/11 और मुकेश के 3/37 स्पैल के दम पर, भारत सिकंदर रजा की जिम्बाब्वे को सिर्फ 134 रन पर समेटने में कामयाब रहा। अब 100 रन की जीत के साथ भारत 10 जुलाई को तीसरे टी-20 मैच में जबरदस्त आत्मविश्वास से उतरेगा।

Latest articles

भोपाल में 75 साल के पड़ोसी एडवोकेट ने डिफेंस ऑफिसर की 5 वर्षीय बच्ची से किया रेप

आरोपी की नातिन के साथ खेलने गई थी बच्ची, गिरफ्तार भोपाल। भोपाल में पांच साल...

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...