13.7 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeखेलदिल्ली एयरपोर्ट पर अभिषेक शर्मा के साथ हुआ गलत व्यवहार , फ्लाइट...

दिल्ली एयरपोर्ट पर अभिषेक शर्मा के साथ हुआ गलत व्यवहार , फ्लाइट तक छूट गई

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के साथ दिल्ली एयरपोर्ट पर गलत व्यवहार हुआ है, जिसके चलते उनकी फ्लाइट भी मिस हो गई। इस बात से अभिषेक शर्मा काफी ज्यादा नाराज हैं। उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी शेयर की है और एयरलाइंस समेत उनके स्टाफ की जमकर आलोचना की है। अभिषेक शर्मा ने सोशल मीडिया के सबसे चर्चित प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर अपने साथ हुई आपबीती के बारे में बताया।

अभिषेक शर्मा इंडिगो एयरलाइंस से दिल्ली एयरपोर्ट से ट्रेवल करने वाले थे। लेकिन स्टाफ के गलत व्यवहार की वजह से उनकी फ्लाइट मिस हो गई। भारतीय क्रिकेटर ने स्टोरी शेयर करते हुए कहा, ‘दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो के साथ मेरा बहुत खराब अनुभव रहा। स्टाफ का व्यवहार, खासकर काउंटर मैनेजर सुष्मिता मित्तल का व्यवहार बिल्कुल अस्वीकार्य था।’

उन्होंने आगे लिखा,’मैं सही समय पर सही काउंटर पर पहुंचा, लेकिन उन्होंने मुझे बेवजह दूसरे काउंटर पर भेज दिया। केवल बाद में मुझे बताने के लिए कि चेक-इन बंद हो गया था, जिससे मेरी फ्लाइट छूट गई। मेरे पास केवल एक दिन की छुट्टी थी, जो अब पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। इससे भी बुरी बात यह है कि वे कोई और सहायता नहीं दे रहे हैं। यह अब तक का सबसे बुरा एयरलाइन अनुभव है, और सबसे खराब स्टाफ मैनेजमेंट है जो मैंने कभी देखा है।’

22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ खेलते नजर आएंगे अभिषेक शर्मा
22 जनवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की रोमांचक टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है, जिसका पहला टी20 कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। हाल ही में बीसीसीआई ने सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया था, जिसमें अभिषेक शर्मा को शामिल किया गया है। विजय हजारे ट्रॉफी का भी अभिषेक शर्मा हिस्सा थे। उन्होंने पंजाब के लिए खेलते हुए एक शतक और तीन अर्धशतक के बूते 467 रन बनाए थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे बोर्ड टॉपर बच्चों का सम्मान, प्रत्येक मेधावी को मिलेंगे दो-दो लाख रुपए

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 5 जून को राजधानी रायपुर के...

कांस्टेबल भर्ती: रिक्त पदों को भरने के लिए 19 अभ्यर्थियों की नई सूची जारी

जयपुर। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल भर्ती-2025 की प्रक्रिया के तहत रिक्त रह गए पदों...

‘खालसा टैक्स’ विवाद पर हिमाचल-पंजाब आमने-सामने, सीएम सुक्खू ने भगवंत मान से की मुलाकात

शिमला/चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर बाहरी राज्यों के वाहनों से वसूले जा रहे...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...