18.7 C
London
Sunday, May 10, 2026
Homeखेलयूएई के खिलाफ अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग, इंडिया ए को 11वें...

यूएई के खिलाफ अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग, इंडिया ए को 11वें ओवर में मिली एकतरफा जीत

Published on

अल अमरात:

इंडिया ए ने इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2024 में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। तिलक वर्मा की टीम के सामने यूएई की चुनौती थी। इस मैच को इंडिया ए ने 7 विकेट से अपने नाम किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम ने सिर्फ 107 रन बनाए थे। 17वें ओवर की टीम की पारी सिमट गई। अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने इंडिया ए को 11वें ओवर में ही जीत दिला दी। यूएई की यह दो मैच में पहली हार है। इस जीत से इंडिया ए ने सेमीफाइनल का भी टिकट कटा लिया है।

20 गेंद पर अभिषेक ने ठोकी फिफ्टी
108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे इंडिया ए की शुरुआत खराब रही। छक्के से छाता खोलने वाले प्रभसिमरन सिंह पहले ही ओवर में आउट हो गए। ओमिद रहमान ने उन्हें बोल्ड किया। हालांकि इसके बाद अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा गेंदबाजों पर टूट पड़े। दूसरे ओवर में अभिषेक ने कप्तान बासिल हमीद को 22 रन ठोक दिए। तीसरे ओवर में तिलक ने दो चौके मारे। इसके बाद भी दोनों बल्लेबाजों का अटैक जारी रहा। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 74 रन था।

इसके बाद यूएई के गेंदबाजों ने कमबैक किया। 7वें ओवर में 18 गेंद पर 21 रन बनाकर तिलक आउट हुए। अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। 24 गेंद पर 58 रन बनाकर वह आउट हुए। आयुष बडोनी और निहाल बढेरा ने यहां से टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

सिर्फ तीन बल्लेबाज दहाई तक पहुंचे
इससे पहले इंडिया ए के गेंदबाजों ने यूएई को बैटिंग में कोई मौका नहीं दिया। पहले ही ओवर में अंशुल कंबोज ने मयंक राजेश कुमार को आउट कर दिया। इसके बाद दूसरे ओवर में आर्यांश शर्मा वैभव अरोड़ा का शिकार बने। छठे ओवर में रसिख सलाम ने तीन विकेट चटका लिए। इससे यूएई का स्कोर 6 ओवर में 39 रन पर 5 विकेट हो गया। सिर्फ राहुल चोपड़ा ही भारतीय गेंदबाजों का सामना कर पाए। उन्होंने 50 गेंद पर 50 रन बनाए।

राहुल आखिरी बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। कप्तान बासिल हमीद ने भी 12 गेंद पर 22 रनों का योगदान दिया। इंडिया ए के लिए रसिख सलाम ने तीन विकेट लिए। रमनदीप सिंह को दो जबकि नेहाल बढेरा, अंशुल कंबोज, वैभव अरोड़ा और अभिषेक शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

Latest articles

भेल के आगा क्लब में इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट का भव्य आगाज़, 20 टीमें दिखा रहीं दम

भोपाल। भेल के आगा क्लब में बुधवार से तीन दिवसीय 'इंटर स्कूल बास्केटबॉल टूर्नामेंट...

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...