19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलनजर हटी दुर्घटना घटी... कुछ समझ ही नहीं पाए सूर्या, पलक झपकते...

नजर हटी दुर्घटना घटी… कुछ समझ ही नहीं पाए सूर्या, पलक झपकते ही धोनी ने किया काम तमाम

Published on

चेन्नई

सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच हुए आईपीएल 2025 के एक रोमांचक मुकाबले में एमएस धोनी ने अपनी शानदार विकेटकीपिंग का प्रदर्शन करते हुए मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव को पलक झपकते ही स्टंप आउट कर दिया। यह घटना चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुई। धोनी के इस कारनामे ने क्रिकेट प्रेमियों को हैरान कर दिया।

एमएस धोनी का जादू
एमएस धोनी के आईपीएल इतिहास में अब सबसे ज्यादा 44 स्टंपिंग हो चुकी हैं। मुंबई के खिलाफ एमएस धोनी ने अपनी बेहतरीन विकेटकीपिंग दिखाई। उन्होंने मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव को स्टंप आउट किया। सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों में 29 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया।

नूर अहमद की गेंद पर दिया चकमा
स्पिनर नूर अहमद तीसरा ओवर डाल रहे थे। तभी सूर्यकुमार यादव क्रीज से आगे बढ़कर शॉट मारना चाहते थे। लेकिन धोनी ने तेजी से बेल्स गिरा दीं। सूर्यकुमार यादव का पैर उस वक्त क्रीज से बाहर था। धोनी ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया। धोनी के इस स्टंपिंग ने सबको हैरान कर दिया। कमेंटेटर भी उनकी तारीफ करने लगे। धोनी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें क्यों बेहतरीन विकेटकीपर माना जाता है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा स्टंपिंग करने वाले विकेटकीपर:
एमएस धोनी – 44 स्टंपिंग
दिनेश कार्तिक – 37 स्टंपिंग
रॉबिन उथप्पा – 32 स्टंपिंग
रिद्धिमान साहा – 26 स्टंपिंग
ऋषभ पंत – 23 स्टंपिंग

धोनी की स्टंपिंग ने बदला रुख
43 साल की उम्र में भी धोनी की विकेटकीपिंग का जादू बरकरार है। उनकी तेज रिफ्लेक्स और बेहतरीन अंदाज उन्हें खास बनाते हैं। सूर्यकुमार यादव का स्टंपिंग सीएसके के लिए मैच का रुख बदलने वाला साबित हुआ। सूर्या के आउट होते ही मुंबई की टीम को रॉबिन मिंज और तिलक वर्मा के रूप में दो झटके और लगे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...