19.5 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeखेलरैंकिंग का अचार डालें...? शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा टॉप-5...

रैंकिंग का अचार डालें…? शुभमन गिल, विराट कोहली और रोहित शर्मा टॉप-5 में, भड़के फैंस ने उतारा गुस्सा

Published on

नई दिल्ली

विश्व कप 2023 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद विराट कोहली पुरुष बल्लेबाजों की आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं। कप्तान रोहित शर्मा भी पीछे नहीं हैं। रैंकिंग चार्ट में टॉप-5 में से 3 जगह पर शुभमन गिल सहित इन्हीं तीनों का कब्जा है। विश्व कप के फाइनल में हार के बाद आईसीसी की लेटेस्ट रैंकिंग भारतीय प्लेयर्स के लिए तो अच्छी है, लेकिन फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आई है। कुछ ने कॉमेंट करते हुए इसे इंडिविजुअल उपलब्धि बताते हुए ट्रोल किया है।

विश्व कप के सेमीफाइनल में शतक और पिछले हफ्ते फाइनल में अर्धशतक के बाद विराट कोहली ने वनडे रैंकिंग में नंबर 3 स्थान हासिल कर लिया है। पूर्व कप्तान को रेटिंग अंक मिले हैं और वह शीर्ष दो बल्लेबाजों शुभमन गिल और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के करीब पहुंच गए हैं। इस बीच रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डि कॉक के साथ नंबर 4 पर पहुंच गए हैं।

शुभमन गिल 826 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि बाबर आजम 824 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। कोहली 791 रेटिंग अंकों के साथ ज्यादा पीछे नहीं हैं, जबकि रोहित के विश्व कप के अंत में 769 रेटिंग अंक हैं। कोहली ने 2017 और 2021 के बीच लगभग चार वर्षों के दौरान लगातार 1258 दिनों तक नंबर 1 रैंकिंग हासिल की थी। इसके बाद लंबे समय तक बाबर ने इस पोजीशन पर राज किया। अब गिल इस स्थान पर कब्जा जमाए हुए हैं।

देखें, आईसीसी रैंकिंग में कौन कहां

पोजिशन बल्लेबाज देश रेटिंग
1 शुभमन गिल भारत 826
2 बाबर आजम पाकिस्तान 824
3 विराट कोहली भारत 791
4 राेहित शर्मा भारत 769
5 क्विंटन डि कॉक साउथ अफ्रीका 760
6 डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड 750
7 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 745
8 रासी वान डर डुसां साउथ अफ्रीका 735
9 हैरी ट्रैक्टर आयरलैंड 729
10 डेविड मलान इंग्लैंड 729

कोहली विश्व कप 2023 में 765 रनों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और विश्व कप के एक सीजन में सचिन तेंदुलकर (2003 में 674) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्टार बल्लेबाज ने 11 पारियों में 3 शतक और 7 अर्द्धशतक लगाए। कोहली का रिकॉर्ड तोड़ 50वां एकदिवसीय शतक न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सेमीफाइनल जीत के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में उनके आदर्श तेंदुलकर के सामने आया। दूसरी ओर, मोहम्मद सिराज और मोहम्मद शमी ने ताजा अपडेट के बाद गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष 10 में अपना स्थान बरकरार रखा है।

मोहम्मद सिराज 699 अंकों के साथ एक स्थान फिसलकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं, जो ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड से 4 अंक कम हैं। दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज ने 741 रेटिंग अंकों के साथ अपना शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया है। ताजा रैंकिंग में मोहम्मद शमी भी एक स्थान गिरकर 10वें नंबर पर आ गए हैं। शमी ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन किया और केवल 7 मैचों में 24 विकेट लिए। उन्होंने तीन बार पांच विकेट लेने का कारनामा किया और वनडे विश्व कप में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने।

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...