30.5 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलगांगुली के बाद चेतन शर्मा की भी जाएगी कुर्सी? चयन समिति में...

गांगुली के बाद चेतन शर्मा की भी जाएगी कुर्सी? चयन समिति में बदलाव तय

Published on

मुंबई

सौरव गांगुली के बाद अब भारतीय क्रिकेट कंट्राेल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा (Chetan Sharma) के पद पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। गांगुली के बाद अब वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय चेतन की भी कुर्सी जा सकती है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में हो रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद बीसीसीआई सीनियर चयन समिति में बदलाव कर सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि टीम चयन के मामले में चेतन और उनके पैनल के प्रदर्शन में हाल के समय में निरंतरता नहीं रही है।

बीसीसीआई के अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि चयन समिति में बदलाव इस बात पर निर्भर करेगा कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप में कैसा प्रदर्शन करती है। उन्होंने कहा, ” बहुत कुछ इस बात पर निर्भर करेगा कि भारत टी20 वर्ल्ड कप में कैसा प्रदर्शन करता है। बोर्ड में ज्यादातर लोग चेतन से बहुत खुश हैं। लेकिन वह तब तक बने रहेंगे जब तक बीसीसीआई नई क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) का चयन नहीं कर लेती।”

चेतन के भविष्य को लेकर अभी फैसला होना बाकी है, लेकिन ईस्ट जोन के प्रतिनिधि देबाशीष मोहंती को कुछ महीनों में अपना पद छोड़ना पड़ सकता है क्योंकि वह जूनियर और सीनियर चयन समिति में कुल चार साल पूरे करेंगे। अधिकारी ने कहा, ‘अभय कुरुविला के साथ लागू हुआ नियम मोहंती पर भी लागू होगा। देबू (मोहांती) को 2019 की शुरुआत में जूनियर पैनल में सीओए द्वारा शामिल किया गया था और देवांग गांधी का कार्यकाल पूरा होने पर वह सीनियर समिति में आए थे।”

बीसीसीआई में हाल ही में बड़ा बदलाव हुआ है। सौरव गांगुली की जगह 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रह चुके रोजर बिन्नी को नया अध्यक्ष चुना गया है। 67 साल के बिन्नी 1983 विश्व कप और 1985 विश्व चैम्पियनशिप में भारत के सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इस दोनों खिताब को भारत ने जीता था। बीसीसीआई का अध्यक्ष बनने से पहले वह कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। इसके अलावा वह 2012 से 2015 तक राष्ट्रीय चयनकर्ता थे।

Latest articles

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव, प्रदेश कार्यसमिति और स्थायी आमंत्रित सदस्यों की घोषणा

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा से बड़ी खबर सामने आ रही है। पार्टी ने प्रदेश...

सोमनाथ मंदिर राष्ट्रीय स्वाभिमान और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारत के राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...