15.5 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeखेलरोहित शर्मा के बाद रविंद्र जडेजा ने भी रिटायरमेंट पर दिया अपडेट,...

रोहित शर्मा के बाद रविंद्र जडेजा ने भी रिटायरमेंट पर दिया अपडेट, सोशल मीडिया पर किया बड़ा ऐलान

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के दौरान यह कहा जा रहा था कि जडेजा संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर जडेजा को लेकर खूब बज बना हुआ था। सिर्फ जडेजा ही नहीं, कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास की भी खूब चर्चा थी, लेकिन उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कर दिया कि वह अभी ऐसा कुछ भी नहीं करने जा रहे हैं।

वहीं बात रही रविंद्र जडेजा की तो उन्होंने भी अब सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर कर रिटायरमेंट से जुड़ा एक बड़ा अपडेट दिया है। रविंद्र जडेजा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘बिना मतलब के किसी भी तरह का अफवाह ना फैलाएं, धन्यवाद।’ जडेजा के इस इंस्टाग्राम स्टोरी से यह साफ हो गया कि वह फिलहाल वनडे और टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं।

टी20 फॉर्मेट से जडेजा ले चुके हैं संन्यास
बता दें कि रविंद्र जडेजा ने पिछले साल आईसीसी टी20 विश्व कप के इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी। उस दौरान कुछ ऐसा ही माहौल था। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में चैंपियन बनी थी। साउथ अफ्रीका को फाइनल में हराने के बाद कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी रिटायरमेंट की घोषणा की थी। इसके साथ ही रविंद्र जडेजा ने भी अपने संन्यास का ऐलान किया था। ऐसे में यह माना जा रहा था कि हो सकता है कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद एक बार फिर से रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसे खिलाड़ी संन्यास की घोषणा करें।

वहीं रविंद्र जडेजा के करियर की बात करें तो वह टीम इंडिया के लिए अब तक कुल 80 टेस्ट 204 वनडे मैचों में मैदान पर उतर चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में जडेजा 3370 रन बनाने के साथ 323 विकेट अपने नाम किए हैं। इसके अलावा वनडे में उनके नाम 2806 रन और 231 विकेट है। इसके अलावा टी20 फॉर्मेट में जडेजा टीम इंडिया के लिए 515 रन बनाने के साथ 54 विकेट लिए हैं।

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...