15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलइंदौर टेस्ट में हार के बाद इस दिग्गज ने टीम इंडिया को...

इंदौर टेस्ट में हार के बाद इस दिग्गज ने टीम इंडिया को लगाई फटकार, खिलाड़ियों की खोल दी पोल

Published on

इंदौर

बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन के लिए महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर टीम इंडिया की आलोचना की है। इंदौर टेस्ट के बाद गावस्कर ने कहा कि, ‘उनके दिमाग में पिच हावी होने लगा है।’ पहली गेंद से ही स्पिनरों की मददगार पिच पर भारतीय टीम दोनों पारियों में महज 109 और 163 रन ही बना सकी। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को तीसरे दिन ही नौ विकेट से जीतकर विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, ‘बल्लेबाजों ने वास्तव में अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं किया। अगर आप भारतीय विकेट पतन को देखेंगे तो आप पाएंगे कि भारतीय बल्लेबाजों ने अपनी गलती से विकेट गंवाए। वे कुछ ऐसे शॉट खेल रहे थे जिससे लग रहा था कि उन्होंने पहले से अनुमान लगा लिया हो कि पिच से गेंद किस तरह से आएगी।’

गावस्कर ने कहा, ‘अगर आप देखें तो भारतीय बल्लेबाजी में आत्मविश्वास की कमी रही है क्योंकि रोहित शर्मा के अलावा पहले दो मैचों में उन्होंने रन नहीं बनाए हैं। रोहित ने नागपुर में शानदार शतक जड़ा था। जब आपके खाते में कत रन होते है, तो बल्लेबाजी में थोड़ी अस्थिरता होती है।’ इस पूर्व दिग्गज ने कहा, ‘वे पिच पर गेंद के करीब नहीं पहुंच पा रहे थे। उन्होंने पिच को अपने ऊपर हावी होने दिया। यह वह पिच थी जो वास्तव में पहली पारी में ही उनके दिमाग हावी होने लगी थी। दूसरी पारी में यह असर और ज्यादा था।’

WTC फाइनल के लिए अब अहमदाबाद टेस्ट से उम्मीद
एक तरफ जहां ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने इंदौर टेस्ट में 9 विकेट से जीत दर्ज करते हुए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली तो दूसरी ओर अब भारत की सारी उम्मीदें अहमदाबाद टेस्ट पर आक टिकी है। टीम इंडिया अगर अहमदाबाद टेस्ट मैच में जीत हासिल करती है तो उसके लिए WTC के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद बनी रहेगी। चार मैचों की इस सीरीज में भारतीय टीम ने नागपुर ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन से हराया था। वहीं दिल्ली टेस्ट में मेजबान टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...