18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeखेलतूफानी फिफ्टी के बाद सरफराज ने अपनी बेगम पर लुटाया प्यार, फ्लाइंग...

तूफानी फिफ्टी के बाद सरफराज ने अपनी बेगम पर लुटाया प्यार, फ्लाइंग किस देकर किया इजहार

Published on

धर्मशाला:

टीम इंडिया का उभरता हुआ स्टार सरफराज खान ने धर्मशाला टेस्ट मैच के दूसरे दिन तूफानी अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया। सरफराज ने सिर्फ 55 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। इस तेजतर्रार पारी के बाद उन्होंने स्टेडियम में बैठी अपनी वाइफ की तरफ देखते हुए फ्लाइंग किस दिया। सरफराज खान का अपनी वाइफ के लिए जिस तरह प्यार दिखाया उसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। अपने डेब्यू मैच में भी सरफराज ने फिफ्टी लगाने के बाद पत्नी पर प्यार लुटाया था।

हालांकि, फिफ्टी पूरा करने के कुछ ही देर बाद सरफराज खान ने अपना विकेट गंवा दिया। सरफराज ने 60 गेंद में 56 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और 1 छक्का भी लगाए। इस दमदार बल्लेबाजी के साथ ही सरफराज ने इस सीरीज में अपनी तीसरी फिफ्टी भी पूरी की।बता दें कि सरफराज ने अपने डेब्यू टेस्ट के दोनों पारियों में अर्धशतक लगाकर करियर का दमदार आगाज किया।

धर्मशाला में टीम इंडिया ने कसा शिकंजा
इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने अपना शिकंजा कस लिया है। भारतीय टीम के टॉप के चार बल्लेबाजों ने 50 या इससे अधिक की पारी खेलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों हालत खराब कर दी। टीम इंडिया के लिए खेल के दूसरे दिन कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अपना शतक पूरा किया था। रोहित शर्मा का टेस्ट में 12वां और शुभमन का चौथा शतक था। वहीं इंग्लैंड ने मैच पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 218 रन ही बना पाई थी। ऐसे में अब टीम इंडिया ने मैच पर मजबूती से अपनी पकड़ बना ली है।

सीरीज में भारत की 3-1 से अजेय बढ़त
इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। हालांकि, टीम इंडिया की आगाज हार से हुई थी, लेकिन इसके बाद लगातार तीन मैच जीतकर सीरीज को अपने नाम कर लिया। वहीं अब धर्मशाला में भी टीम इंडिया जीत की कगार पर पहुंच गई है।

Latest articles

दिल्ली की IAS एकेडमी डायरेक्टर का भोपाल में अपहरण, 4 घंटे बंधक बनाया, 2 करोड़ वसूले, विदेश भागने वाला था मास्टरमाइंड

भोपाल। भोपाल में बदमाशों ने IAS एकेडमी की डायरेक्टर को किडनैप कर लिया। उन्हें...

आधी रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 24 जिलों के एसपी बदले, प्रदर्शन के आधार पर की गई पदस्थापना

भोपाल। राज्य शासन ने शनिवार की आधी रात भारतीय पुलिस सेवा के 62 अधिकारियों...

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...