15.6 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeखेलतूफानी पारी के बाद बल्लेबाजी रैंकिंग में भी स्मृति मंधाना का कमाल,...

तूफानी पारी के बाद बल्लेबाजी रैंकिंग में भी स्मृति मंधाना का कमाल, मूनी नहीं रहीं नंबर-1 बल्लेबाज

Published on

ई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाज ताहलिया मैक्ग्रा भारत के खिलाफ चल रही सीरीज के पहले दो मैचों में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज बन गई हैं। मुंबई में 40 और 70 रन की नाबाद पारी खेलने वाली 27 वर्षीय मैक्ग्रा ने हमवतन मेग लैनिंग और बेथ मूनी के साथ-साथ भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को पीछे छोड़ दिया है और महिला टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाली चौथी आस्ट्रेलियाई और 12वीं बल्लेबाज बन गई हैं।

मैक्ग्रा ने मूनी को पछाड़ा
मूनी इस साल 3 अगस्त से शीर्ष पर थीं, जब उन्होंने लैनिंग को पीछे छोड़ दिया था। मैकग्रा ने अपने टी20 करियर में सिर्फ 16 मैचों में शिरकत की है। 2011 में इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए भारत की महान मिताली राज को इतने ही मैच लगे थे। कम मैचों में शीर्ष पर पहुंचने वाली आखिरी महिला 2010 में स्टार वेस्टइंडीज खिलाड़ी स्टेफनी टेलर थीं (15 मैच) जबकि भारत की सलामी बल्लेबाज श्ज़फाली वर्मा हाल के वर्षों में सबसे तेज वृद्धि करने वाली रही हैं, जो 18 मैचों के बाद शिखर पर पहुंची थीं।

स्मृति को करियर की बेस्ट रेटिंग
भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर ओवर में जीते दूसरे मैच में 49 गेंद में 79 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद 11 रेटिंग अंक हासिल किए और अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 741 अंक पर पहुंच गई। गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड की लेग स्पिनर सारा ग्लेन एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर हैं और उनकी टीम की साथी कैथरीन ब्रंट छठे स्थान पर हैं, जबकि शीर्ष 10 से बाहर ली ताहुहू, फ्रान जोंस, अयाबोंगा खाका, जेस केर और नट साइवर ने भी बढ़त हासिल की है।

पेरी बनीं नंबर-1 ऑलराउंडर
आईसीसी महिला वनडे प्लेयर रैंकिंग में, वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने ऑस्ट्रेलिया के एलिसा पेरी को ऑलराउंडर का शीर्ष स्थान गंवा दिया है। पेरी ने फरवरी 2017 में पहली बार शीर्ष स्थान का हासिल किया था और शीर्ष पर 1,787 दिन बिताए थे। इस साल ऑलराउंडरों की सूची में चार अलग-अलग खिलाड़ी शीर्ष पर रही हैं, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के मरिजन कैप, साइवर, पेरी और मैथ्यूज शामिल हैं।

Latest articles

मध्य प्रदेश में भाजपा उतारेगी तीसरा राज्यसभा कैंडिडेट, दिल्ली से मिली हरी झंडी

कल नामांकन दाखिल करेंगी कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी...

जनता पर फिर महंगाई की मार: घरेलू गैस सिलिंडर 29 रुपये महंगा, विपक्षी दलों ने सरकार को घेरा

नई दिल्ली। एलपीजी गैस सिलिंडर की कीमत में बढ़ोतरी के बाद विपक्ष एक बार...

भोपाल के रेस्टोरेंट में आग, लोगों में हड़कंप, बुझाने के लिए दीवार तोड़कर घुसे दमकलकर्मी

भोपाल। राजधानी के लालघाटी क्षेत्र स्थित भोज इन रेस्टोरेंट में रविवार को अचानक आग...

सांसद आलोक शर्मा के प्रयास लाए रंग: सीहोर में फिर रुकेगी इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस

​भोपाल। लंबे समय से चली आ रही सीहोरवासियों की बड़ी मांग आखिरकार पूरी हो...

More like this

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...