4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeखेलउम्र, अनुभव और वो... 3 कारण जिनके बूते अजीत अगरकर का चीफ...

उम्र, अनुभव और वो… 3 कारण जिनके बूते अजीत अगरकर का चीफ सिलेक्टर बनना तय

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट के चीफ सिलेक्टर पद पर अजीत अगरकर का नाम चुना जाना लगभग तय माना जा रहा है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज ने राष्ट्रीय चयन समिति के एक पद के लिए आखिरी दिन आवेदन किया था। यह पद एक्स चेयरमैन चेतन शर्मा के फरवरी में स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद से खाली है। अगरकर ने हाल ही में दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट कोच पद से इस्तीफा दिया था। दिल्ली प्रैंचाइजी के साथ वह बीते दो साल से जुड़े हुए थे। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि उनकी बतौर मुख्य चयनकर्ता नियुक्ति तय है। चलिए हम तीन ऐसे कारणों पर नजर डालते हैं कि क्यों अजीत अगरकर बीसीसीआई की सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन के लिए एक अच्छी पसंद हैं।

अनुभव का भंडार​
अजीत अगरकर ने भारत के लिए 26 टेस्ट, 191 वनडे और चार टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम कुल 349 इंटरनेशनल विकेट हैं। आईपीएल में भी वह कोलकाता नाइटराइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए कुछ सीजन खेल चुके हैं। यह प्रचंड अनुभव उनकी दावेदारी किसी भी अन्य पूर्व क्रिकेटर से मजबूत बनाती है। बीते कुछ सालों में कम अनुभवी चयनकर्ताओं का चुना जाना, बीसीसीआई को सवालों के घेरे में भी लाया था। ऐसे में अगरकर अपने इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव बतौर मुख्य चयनकर्ता एक अच्छी टीम चुनने में लगा सकते हैं।

संन्यास के बाद भी एक्टिव​
अजीत अगरकर ने 2013-14 में क्रिकेट के हर फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। मगर खेल से दूर नहीं हुए। वह बतौर कमेंटेटर खेल से जुड़े रहे। नए-उभरते खिलाड़ियों की उन्हें पूरी जानकारी है। मुंबई सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। आईपीएल की दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी में साल 2022 और 2023 में असिस्टेंट कोच भी थे। वहां भी नए टैलेंट को करीब से देखा, उन्हें संवारा। रिटायरमेंट के बाद की उनकी भूमिकाओं ने उन्हें खेल से जोड़े रखा, जिसमें वे सफल हुए हैं, जो भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत अच्छी बात होगी।

संतुलित उम्र​
चयनकर्ताओं की उम्र को लेकर भी अक्सर बहस होती है। क्रिकेट पंडित और फैंस को लगता है कि चुने गए लोग इस पीढ़ी के बदलते माहौल को समझने के लिए बहुत बूढ़े हो चुके हैं और इसलिए उनके तरीके भी पुराने हो गए। ऐसे में 45 साल के अजीत अगरकर अनुभव और युवापन का गजब कॉम्बिनेशन बनाते हैं। वह बुद्धिमान और साहसिक निर्णय लेने के लिए काफी बूढ़े हैं और युवा खिलाड़ियों के साथ जुड़ने और उनकी जरूरतों को समझने में सक्षम होने के लिए काफी युवा है। यह एक अहम फैक्टर हो सकता है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...