मुंबई ,
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर टीम इंडिया के नए चीफ सेलेक्टर बन गए हैं. अगरकर कार्यभार संभालने के बाद वेस्टइंडीज दौरे के लिए टी20 टीम का चयन करने के लिए चयन समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.अजीत अगरकर का नाम इस इस पद के लिए सबसे आगे चल रहा था. इससे पहले अगरकर दिल्ली कैपिटल्स के कोचिंग स्टाफ का सदस्य थे. वह हेड कोच रिकी पोंटिंग के साथ बतौर असिस्टेंट गेंदबाजी कोच काम कर रहे थे, पर इस पद से उन्होंने हाल में इस्तीफा दे दिया था.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चीफ सेलेक्टर पद के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून थी. वैसे इस पद के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर का नाम सबसे आगे चल रहा था. 45 साल के पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अगरकर ने 26 टेस्ट, 191 वनडे और 4 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने क्रमशः 58 विकेट, 288 विकेट और तीन विकेट अपने नाम किए थे.
अजीत अगरकर करेंगे सबसे पहले इस टीम का सेलेक्शन, फिर…
बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से अजीत अगरकर की नियुक्ति का ऐलान किया. क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने अजीत अगरकर के नाम की सिफारिश की थी. अजीत अगरकर का कार्यकाल 5 जुलाई से शुरू होगा. जब वे वेस्ट इंडीज दौरे के लिए भारतीय पुरुष टी-20 टीम का चयन करेंगे. अगरकर पर अब भारत में होने वाले 50 ओवर वर्ल्ड कप के साथ ही अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट्स के लिए टीम सेलेक्शन का दारोमदार रहेगा.
चेतन शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली हुआ पद
इससे पहले चेतन शर्मा चीफ सेलेक्टर के पद पर कार्यरत थे, लेकिन साल के शुरुआत में ही उनका एक स्टिंग ऑपरेशन वाला वीडियो सामने आया था. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर के पद से इस्तीफा देना पड़ा था. तब से शिवसुंदर दास कार्यवाहक चीफ सेलेक्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. उनके साथ तीन अन्य सदस्य भी शामिल हैं. यदि अगरकर चीफ सेलेक्टर बनते हैं तो 5 सेलेक्शन कमेटी में वेस्ट जोन से दो सेलेक्टर होंगे, जबकि नॉर्थ जोन से एक भी सदस्य नहीं होगा.
