18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeखेलआकाशदीप ने गेंद से किया कमाल, बल्ले से पडिक्कल का विस्फोट, पहले...

आकाशदीप ने गेंद से किया कमाल, बल्ले से पडिक्कल का विस्फोट, पहले ही दिन बैकफुट पर इंग्लैंड लायंस

Published on

अहमदाबाद

दायें हाथ के तेज गेंदबाज आकाशदीप के चार विकेट के चमकदार प्रदर्शन के बाद देवदत्त पडिक्कल के नाबाद 92 रन की बदौलत भारत ‘ए’ ने चार दिवसीय दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड लायंस पर शिकंजा कस दिया। इंग्लैंड लायंस का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला उस पर ही उलटा पड़ गया और भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान टीम को 52.4 ओवर में महज 152 रन पर समेट दिया।

आकाशदीप ने 46 रन देकर चार विकेट हासिल कर शानदार गेंदबाजी की जबकि यश दयाल (14 रन देकर दो विकेट) और ऑफ स्पिनर वाशिंगटन सुंदर (25 रन देकर दो विकेट) ने दो दो विकेट झटके। अर्शदीप और सौरव कुमार को भी 1-1 विकेट मिला। ओलिवर प्राइस (81 गेंद में 48 रन) इंग्लैंड लायंस के लिए शीर्ष स्कोरर रहे जबकि ब्राइडन कार्स ने 31 रन बनाये। इंग्लैंड लायंस के सात बल्लेबाज 10 रन से ऊपर नहीं जा सके, जिससे कोई बड़ी भागीदारी नहीं बनी। प्राइस और कार्स के बीच सातवें विकेट के लिए सबसे बड़ी भागीदारी 43 रन की रही।

जवाब में इंडिया ए टीम को देवदत्त पडीक्कल और कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने दमदार शुरुआत दिलाई। इंग्लैंड का कोई भी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर पाए। कप्तान अभिमन्यू 96 गेंद में नाबाद 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों की जोड़ी को इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना करने में जरा भी परेशानी नहीं हुई जिससे भारत ‘ए’ ने स्टंप तक बिना विकेट गंवाये 150 रन बना लिये। भारत ‘ए’ अब इंग्लैंड लायंस से महज दो रन से पीछे है और उसने मैच में शिकंजा कस लिया है। सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड लायंस के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने कमाल का खेल दिखाया था। लेकिन इसके बाद भी इंडिया ए की टीम मैच ड्रॉ करवाने में सफल रही थी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...