5.8 C
London
Wednesday, March 4, 2026
Homeखेलअकरम घटिया बातें कर रहे, कोच बना तो टीम को सुधार दूंगा......

अकरम घटिया बातें कर रहे, कोच बना तो टीम को सुधार दूंगा… इंडियन विश्व विजेता के पापा का पाक को ऑफर

Published on

नई दिल्ली

एक ओर जहां पाकिस्तानी दिग्गज अपनी टीम के खिलाड़ियों को पानी पी-पीकर गाल दे रहे हैं तो दूसरी ओर भारत को दो बार विश्व विजेता बना चुकेयुवराज सिंह के पिता योगराज सिंह अलग राय रखते हैं। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम की खराब प्रदर्शन पर चिंता जताई है। उन्होंने टीम को बेहतर बनाने के लिए अपनी सेवाएं देने की पेशकश की है। योगराज सिंह ने वसीम अकरम और शोएब अख्तर जैसे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों की भी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये दिग्गज खिलाड़ी सिर्फ कमेंट्री बॉक्स में बैठकर बातें करते हैं, मैदान पर जाकर टीम की मदद नहीं करते।

योगराज सिंह का मानना है कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो एक साल के अंदर पाकिस्तानी टीम का कायाकल्प कर सकते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लगातार खराब प्रदर्शन से सभी चिंतित हैं। बोर्ड, मैनेजमेंट, सिलेक्शन कमिटी और खिलाड़ियों में कई बदलाव हुए, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने पाकिस्तान टीम की मदद करने का प्रस्ताव रखा है। योगराज सिंह एक क्रिकेट अकादमी चलाते हैं और कई युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर चुके हैं। उनका दावा है कि वो एक साल के अंदर पाकिस्तान टीम को फिर से मजबूत बना सकते हैं।

योगराज सिंह अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने वसीम अकरम और शोएब अख्तर जैसे पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटरों की आलोचना की, जो पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन पर सवाल उठा रहे थे। योगराज सिंह ने कहा कि इन दिग्गजों को कमेंट्री बॉक्स में बैठकर बातें बनाने के बजाय मैदान पर उतरकर टीम की मदद करनी चाहिए।योगराज सिंह ने स्पोर्ट्स नेक्स्ट को दिए इंटरव्यू में कहा- वसीम अकरम जैसे बड़े खिलाड़ी इतनी घटिया बातें कर रहे हैं और उनके आस-पास के लोग हंस रहे हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए।

उन्होंने आगे कहा- शोएब अख्तर, इतने बड़े खिलाड़ी- आप पाकिस्तान के खिलाड़ियों की तुलना रोहित शर्मा और विराट कोहली से कर रहे हैं? वसीम जी, आप वहां बैठकर पैसे कमा रहे हैं, है ना? अपने देश वापस जाओ और एक कैंप लगाओ। मैं देखना चाहता हूं कि आप में से कौन सा महान खिलाड़ी पाकिस्तान को विश्व कप जिता सकता है। अगर नहीं, तो इस्तीफा दे दो। योगराज सिंह ने कहा कि कमेंट्री बॉक्स में बैठकर बातें करना आसान है, लेकिन मैदान पर जाकर चीजें सुधारना मुश्किल।

उन्होंने कहा- अगर मैं वहां (पाकिस्तान) जाता हूं, तो मैं एक साल के अंदर टीम को बेहतर बना दूंगा। आप सभी मुझे याद रखेंगे। यह सब जुनून के बारे में है। योगराज सिंह ट्रेनिंग के लिए दिन में 12 घंटे देता है। आपको अपना खून-पसीना अपने देशवासियों, अपने खिलाड़ियों के लिए समर्पित करना होगा। कमेंट्री बॉक्स में बैठकर बड़ी-बड़ी बातें करने से कोई फर्क नहीं पड़ता। योगराज सिंह ने मौजूदा खिलाड़ियों के लिए कठोर शब्दों का इस्तेमाल करने के लिए पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटरों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों से खिलाड़ियों का मनोबल और गिर जाएगा।

उन्होंने कहा- इतने सारे पाकिस्तानी खिलाड़ी हैं, जो बाहर बैठकर टीम के बारे में बात कर रहे हैं – यह अच्छी तस्वीर पेश नहीं करता है। क्या आपने कभी पूर्व भारतीय खिलाड़ियों को अपनी टीम के लिए ऐसे कठोर शब्दों का इस्तेमाल करते देखा है? इसका बड़ा असर होता है। ऐसे समय में जब आपके खिलाड़ियों का आत्मविश्वास कम है और टीम का मनोबल गिर रहा है, अगर वे सुनते हैं कि आप सब क्या कह रहे हैं, तो वे और भी दबाव में आ जाएंगे। आप सभी दिग्गज हैं-वे आपकी बात सुनेंगे।

योगराज सिंह ने आगे कहा- मैं यह सभी को कह रहा हूं। ये सभी खिलाड़ी इमरान खान की वजह से आए। आज, क्या युवाओं को सलाह देने के लिए उनके जैसा कोई है? वसीम अकरम जी, वकार यूनिस जी और शोएब अख्तर जी से कहें- आप प्रतिभा के बारे में बात करते रहते हैं। पाकिस्तान प्रतिभा से भरा है। आपकी भी कभी पहचान हुई थी। किसी ने आपको अच्छे क्रिकेटर बनने में मदद की। मुझे किसी भी देश का कोई भी व्यक्ति अपने ही खिलाड़ियों के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करता हुआ पसंद नहीं है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...

भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नामीबिया को 93 रन से हराकर अपनी...