19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeखेलअक्षर पटेल का ऐसा गन थ्रो, गोली की रफ्तार से उखाड़ दिए...

अक्षर पटेल का ऐसा गन थ्रो, गोली की रफ्तार से उखाड़ दिए स्टंप्स… फ्रेम में भी नहीं इमाम उल हक

Published on

दुबई:

भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी मुकाबला हो रहा है। बांग्लादेश के खिलाफ पिछले मैच में भारत की फील्डिंग काफी खराब रही थी। मैदान पर कई खिलाड़ियों ने कैच गिराए। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम बेहतरीन फील्डिंग दिखा रही है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने इमाम उल हक को रन आउट कर पवेलियन भेजा। अक्षर के सीधे थ्रो ने इमाम की पारी का अंत किया।

अक्षर ने नहीं दिया इमाम को मौका
पाकिस्तान की पारी का 10वां ओवर चल रहा था। कुलदीप यादव की गेंद पर इमाम ने मिड-ऑन की तरफ शॉट खेला। रन लेने के चक्कर में तेजी दिखाते हुए इमाम क्री से बाहर निकल गए। 30 गज के घेरे के अंदर मौजूद अक्षर ने गेंद को लपका और तेजी से थ्रो मारकर स्टंप्स उड़ा दिए। इमाम इस समय क्रीज से बाहर थे और उन्हें पवेलियन भेज दिया। इस शानदार रन आउट से भारत को दूसरी सफलता मिली।

https://x.com/StarSportsIndia/status/1893602679076876792?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1893602679076876792%7Ctwgr%5E347f54ebdf8746cb955cb09129c9a28cb748e9c7%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fnavbharattimes.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fcricket-news%2Fwatch-axar-patel-direct-hit-got-imam-ul-haq-run-out-champions-trophy%2Farticleshow%2F118502875.cms

इमाम को फखर की जगह मौका
इमाम उल हक 26 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फखर जमान की जगह खेलने का मौका मिला है। वह तो इस चैंपियंस ट्रॉफी टीम का भी हिस्सा नहीं थे। पहले मैच में फखर जमान चोटिल हो गए थे, उनकी जगह टीम में इमाम को शामिल किया गया। वह वर्ल्ड कप 2023 से ही पाकिस्तानी वनडे टीम से बाहर चल रहे थे। वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने अपना आखिरी वनडे मैच खेला था।

पाकिस्तान को चाहिए जीत
पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। पिछले मैच में उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी। दूसरी तरफ भारत ने बांग्लादेश को हराया था। अब पाकिस्तान को सेमीफाइनल में उम्मीद जताए रखनी है तो भारत के खिलाफ जीत हासिल करनी ही होगी। अगर भारत के खिलाफ पाकिस्तान हारता है तो अगले राउंड में जाने की उम्मीद लगभग खत्म हो जाएगी।

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...