12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeखेलअक्षर ने धोनी की तरह छक्का मारकर जिताया, माही का ही रिकॉर्ड...

अक्षर ने धोनी की तरह छक्का मारकर जिताया, माही का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया

Published on

जिस वक्त आप भारत में नींद की आगोश में थे, तब कैरेबियाई धरती पर अक्षर पटेल अकेले किला लड़ा रहे थे। पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर एक के बाद एक सारे सूरमा पवेलियन लौट रहे थे। जीत की उम्मीद धुंधली नजर आ रही थी तब भी यह स्पिन ऑलराउंडर क्रीज पर डटा हुआ था। सामने लक्ष्य बड़ा था। 312 रन साधना कोई आसान काम भी नहीं था, क्योंकि इससे पहले वेस्टइंडीज में सिर्फ एक ही बार इतना बड़ा टोटल चेज हुआ था। एक छोर से अक्षर का संघर्ष जारी रहा। अब आखिरी 10 ओवर मे 100 तो अंतिम तीन गेंदों में छह रन चाहिए थे। आज हार के मुंह से भारत को वापसी करवाने वाले पटेल का ही दिन था। मीडियम पेसर काइल मेयर्स की चौथी बॉल पर छक्का लगाया और भारत ने लगभग गंवाया हुआ मैच जीत लिया।

रन चेज करते हुए नंबर 7 या नीचे आकर सबसे ज्यादा छक्के
5 – अक्षर पटेल v WI, आज
3 – एमएस धोनी v ZIM, 2005
3 – यूसुफ पठान v SA, 2011
3 – यूसुफ v IRE, 2011

35 गेंद में 64 रन की ताबड़तोड़ पारी
यह अक्षर पटेल के करियर का पहला वनडे अर्धशतक था। 40वां एकदिवसीय खेल रहे बाएं हाथ के स्लोआर्म ऑर्थोडॉक्स बॉलर निचले क्रम में बैटिंग भी कर लेते हैं। आईपीएल में कई शानदार पारियां भी खेल चुके हैं, लेकिन कभी इंटरनेशनल फिफ्टी नहीं बनाई थी। आज टीम को जरूरत थी। जब 205 रन आधी टीम आउट हो गई, तब क्रीज पर आए। दीपक हुड्डा (33), शार्दुल ठाकुर (3), आवेश खान (10) के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां बनाई। काउंटर अटैक जारी रखा। गेंदबाजों को खुद पर हावी नहीं होने दिया। 3 चौके और 5 छक्के उड़ाए। 182.85 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए, जो उनके करियर के स्ट्राइक रेट 108.13 से कही ज्यादा था।

मैन ऑफ द मैच चुने गए
गेंदबाजी में 9 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लेने के बाद इस मैच विनिंग नॉक के लिए वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। जीत के बाद उन्होंने इस पारी को बेहद खास बताया। 28 साल के अक्षर कहते हैं, ‘मेरा पहला अर्धशतक टीम की सीरीज जीत में काम आया, इस बात की खुशी है। जब मैं बैटिंग के लिए आया तो हर ओवर में 10-11 रन बनाने का लक्ष्य ही मेरे दिमाग में घूम रहा था। हमारे पास आईपीएल का अनुभव था इसलिए यह काम आसान लग रहा था। मैं शांत रहकर रनरेट कंट्रोल में करना चाहता था। 2017 के बाद से यह मेरी पहली वनडे सीरीज है इसलिए खुशी और बढ़ गई।’

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...